सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! MP सरकार ने 2% बढ़ाया महंगाई भत्ता, एरियर को लेकर भी किया एलान

Published: Fri, 30 Oct 2026 06:03 PM (IST)

DA Hike News: मध्य प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते में 2% की बढ़ोतरी की घोषणा ...और पढ़ें

कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! MP सरकार ने 2% बढ़ाया महंगाई भत्ता, एरियर को लेकर भी किया एलान

कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! MP सरकार ने 2% बढ़ाया महंगाई भत्ता, एरियर को लेकर भी किया एलान

HighLights

  1. MP सरकार ने महंगाई भत्ता 2% बढ़ाया।

  2. कर्मचारियों को जनवरी 2026 से मिलेगा लाभ।

  3. पेंशनर्स को जुलाई 2026 से महंगाई राहत।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली| DA Hike Latest News: केंद्र सरकार के बाद मध्य प्रदेश सरकार ने भी अपने कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी खुशखबरी दी है। दीवाली के पावन पर्व से ठीक 8 दिन पहले पहले मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राज्य के लाखों सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों और पेंशनभोगियों महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का तोहफा दिया है।

सरकार ने डीए 2% की वृद्धि करने का आधिकारिक एलान (DA Hike 2026) कर दिया है। सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी देते हुए सीएम यादव ने साफ किया कि राज्य सरकार हर कदम पर अपने कर्मचारियों के हितों के साथ मजबूती से खड़ी है और उनके कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है।

खाते में कब आएगा बढ़ा हुआ पैसा?

अब बात करते हैं कि यह बढ़ा हुआ पैसा कब और कैसे आपके खातों में पहुंचेगा। अधिकारियों के मुताबिक, सरकारी कर्मचारियों को यह बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता जनवरी 2026 से देय होगा। वहीं दूसरी ओर, पेंशनभोगियों के लिए बढ़ी हुई महंगाई राहत का लाभ जुलाई 2026 से लागू किया जाएगा।

3 समान किस्तों में दिया जाएगा एरियर

कर्मचारियों के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि जनवरी से लेकर सितंबर तक के 9 महीनों का जो बकाया (एरियर) बनता है, उसका भुगतान तीन समान मासिक किस्तों में किया जाएगा। इसके साथ ही, अक्टूबर महीने का वेतन (जो नवंबर में मिलेगा) उसके साथ बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता सीधे नकद यानी कैश रूप में दिया जाएगा।

सरकार के इस जनहितैषी फैसले से राज्य के प्रशासनिक अमले, कर्मचारियों और बुजुर्ग पेंशनर्स में जबरदस्त उत्साह का माहौल है। त्योहारी सीजन के बीच आया यह आर्थिक तोहफा कर्मचारियों की जेब को मजबूत करेगा और उनकी इस साल की दिवाली को और भी ज्यादा खुशनुमा बना देगा।

यह भी पढ़ें- DA Hike 2026: दीवाली से पहले सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता, केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में 3% की बढ़ोतरी; 1 जुलाई से लागू

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।