सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Trump Tariff के बीच इस देश ने भारत को दिया झटका, मूंगफली के आयात पर लगा दी रोक

    Updated: Fri, 29 Aug 2025 12:02 PM (IST)

    इस समय पूरी दुनिया में ट्रंप टैरिफ (Trump Tariffs) की चर्चा चल रही है। भारत पर अमेरिका ने 50 फीसदी का टैरिफ लगाया है। इसी के बीच हिंदुस्तान को इंडोनेश ...और पढ़ें

    ट्रंप टैरिफ के बीच इस देश ने भारत को दिया झटका, मूंगफली के आयात पर लगा दी रोक
    ट्रंप टैरिफ के बीच इस देश ने भारत को दिया झटका, मूंगफली के आयात पर लगा दी रोक

    नई दिल्ली। ट्रंप टैरिफ (Trump Tariffs) के बीच भारत को एक बड़ा झटका लगा है। यब झटका किसी और ने नहीं, बल्कि हिंदुस्तान से अच्छे संबंध रखने वाले इंडोनेशिया ने दिया है। दरअसल, इंडोनेशियन क्वारंटाइन अथॉरिटी (IQA) ने भारतीय मूंगफली (Peanut Import Ban) के आयात पर अस्थाई रूप से रोक लगा दी है। यानी अब भारत की मूंगफली इंडोनेशिया में नहीं मिलेगी।

    क्वालिटी स्टैंडर्ड पर सवाल

    Indonesia ने इंपोर्ट पर रोक लगाने के पीछे कारण भी बताया है। उसके अनुसार भारत से भेजी गई मूंगफली (Peanut) उसके क्वालिटी स्टैंडर्ड पर खरी नहीं उतरी। इंडोनेशियन क्वारंटाइन अथॉरिटी ने इसी वजह से नॉन-कंप्लायंस (NNC) नोटिफिकेशन जारी करके भारतीय मूंगफली के इंपोर्ट पर अस्थाई रोक लगाई है।

    7 दिनों के बाद लागू होगा आदेश

    27 अगस्त को यह आदेश जारी किया गया है। इसके 7 दिन बाद से यह लागू हो जाएगा। आदेश की तिथि से 7 (सात) दिनों तक की तारीख वाले बिल ऑफ लैडिंग वाली मूंगफली के माल को अभी भी स्वीकार किया जाएगा, जो इंडोनेशिया में प्रवेश के समय जोखिम-आधारित निरीक्षण और पुनः परीक्षण के अधीन होगा।

    अगले 7 दिनों तक जो भी भारतीय शिपमेंट Indonesia जाएगी उसकी सख्ती से जांच की जाएगी। अगर इसमें किसी भी प्रकार की कोई कमी पाई जाती है तो पूरे शिपमेंट को रिजेक्ट कर दिया जाएगा। यह उपाय IQA द्वारा नई व्यवस्था जारी होने तक लागू रहेगा। अथॉरिटी ने सदस्यों से अनुरोध किय है कि वे क्वालिटी स्टैंडर्ड पर ध्यान दें और इंडोनेशिया को मूंगफली/मूंगफली के निर्यात के लिए आवश्यक सावधानी बरतें।

    खबरें और भी

    भारतीय निर्यातकों को रहना होगा सतर्क

    भारतीय मूंगफली पर यह रोक तब तक जारी रहेगी जब तक Indonesian Quarantine Authority नई गाइडलाइन नहीं जारी करती है। अब भारतीय मूंगफली व्यापारियों को बेहद सतर्क रहने की जरूरती हैं। निर्यात करते समय उन्हें क्वालिटी स्टैंडर्ड का अच्छे से ध्यान रखना होगा। अगर क्वालिटी स्टैंडर्ड्स प्रभावित नहीं होता तो उनके शिपमेंट को आसानी से इंडोनेशिया में प्रवेश मिलेगा। 

    यह भी पढ़ें- परमाणु परीक्षण का प्रतिबंध, मंदी और कोरोना जैसे बड़े तूफान झेला भारत, टैरिफ का दौर भी गुजर जाएगा: एक्सपर्ट