India-UK फ्री ट्रेड एग्रीमेंट आज से लागू, 6 प्वाइंट में समझिए फायदे की बात
भारत और ब्रिटेन के बीच मुक्त व्यापार समझौता 15 जुलाई से लागू हो गया है, जिससे भारत के 99% उत्पादों ...और पढ़ें

भारत-UK फ्री ट्रेड एग्रीमेंट के मुख्य फायदे
HighLights
99% भारतीय उत्पादों को यूके में शुल्क-मुक्त पहुंच।
लक्जरी कारों और व्हिस्की पर टैरिफ में भारी कमी।
भारतीय पेशेवरों को नेशनल इंश्योरेंस में छूट मिलेगी।
नई दिल्ली| भारत और ब्रिटिश के बीच मुक्त व्यापार समझौता (Free Trade Agreement) 15 जुलाई से लागू हो गया है। इस समझौते के बाद भारत के 99 फीसदी उत्पादों को यूके में ड्यूटी फ्री मार्केट एक्सोस मिलेगा। ये समझौता दोनों देश की इकॉनमी के लिए बूस्टर माना जा रहा है। जीरो ड्यूटी होने से भारत के कई क्षेत्रों में सीधा लाभ मिलने की संभावना जताई गई है। आइए जान लेते हैं कि इस FTA से भारत को क्या-क्या फायदे मिलने जा रहे हैं।
UK में भारतीय चीजें सस्ती होंगी
विदेश व्यापार महानिदेशालय (Directorate General of Foreign Trade) की ओर से भारत-ब्रिटेन FTA को लेकर जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक भारत में ब्रिटिश स्कॉच-व्हिस्की पर लगाए जाने वाले 150% टैरिफ को कई किस्तों में घटाकर 40% तक लाया जाएगा। जिसके बाद इसकी कीमत में 110% तक की कमी आएगी।
सस्ती हो जाएंगी आपकी ड्रीम कारें
इस समझौते का दूसरा सबसे बड़ा फायदा कार का शौक रखने वालों को मिलेगा। ऑटोमोबाइल टैरिफ 100% से घटाकर सिर्फ 10% कर दिया जाएगा। टैरिफ में 90% की कटौती के बाद लैंड रोवर, जुगआर, Rolls Royce एस्टन मार्टिन और डिफेंडर जैसी कारों की कीमतें काफी कम हो जाएंगी। इन कारों को खरीदना देश के कई लोगों का सपना है। इसके साथ ही ब्रिटिश ब्यूटी प्रोडक्ट्स पर 22% टैरिफ कम या खत्म होगा।
भारतीय सामानों को ड्यूटी फ्री एक्सेस
फ्री ट्रेड एग्रीमेंट से भारत के टेक्सटाइल, लेदर, जेम & ज्वैलरी, जैसे सेक्टर्स को फायदा मिलेगा। बता दें कि भारत के टेक्सटाइल पर 12% केमिकल्स पर 8 फीसदी, बेस मेटल्स पर 10 फीसदी की ड्यूटी लगती है। FTA के बाद 0 ड्यूटी लागू हो जाएगी, जिससे चीजें सस्ती होंगी और भारतीय सामानों की प्रतिस्पर्धा मजबूत होगी।
मैन्युफैक्चरिंग और इंपोर्ट को बढ़ावा
भारत और ब्रिटेन के साथ हुए मुक्त व्यापार समझौते के बाद एग्री प्रोसेस्ड, प्रोसेस्ड फूड, कपड़ा, चमड़ा, इंजीनियरिंग गुड्स जैसी चीजों से ड्यूटी हटने के बाद निर्यात को बढ़ावा मिलेगा। इससे घरेलू स्तर पर कामगारों और देश के मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को सीधा-सीधा लाभ मिलने की संभावना है।
पेशेवरों को नेशनल इंश्योरेंस छूट
इस समझौते में सबसे बड़ा फायदा भारतीय पेशेवरों को भी मिलने जा रहा है। आपको बता दें कि FTA में 'डबल कॉन्ट्रिब्यूशन कन्वेंशन' (DCC) के तहत ब्रिटेन में काम करने वाले भारतीयों को नेशनल इंश्योरेंस में छूट दी जाएगी।
ये भी पढ़ें: Business Idea: ना दुकान की जरूरत ना महंगे इंटीरियर का खर्च, बिना शॉप घर के कमरे से शुरू करें ये 3 कमाल के बिजनेस
केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि पहले UK में भारतीय पेशेवरों के वेतन का करीब 25% हिस्सा ब्रिटेन सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजना में जाता था, लेकिन अब यह पैसे भारत में उनके PF अकाउंट में 8.25% ब्याज के साथ जमा होंगे।
निवेश और रोजगार को बढ़ावा
भारत और यूके के बीच हुए इस एग्रीमेंट से भारत और ब्रिटेन दोनों देशों के बीच व्यापार बढ़ने के साथ निवेश में भी उछाल आने की उम्मीद है। अब यूके की कंपनियां भारत में निवेश बढ़ा सकती हैं, जिससे कई सेक्टर्स में रोजगार के अवसर भी खुलेंगे। साथ ही भारतीय उत्पादों की अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में प्रतिस्पर्धा भी मजबूत होगी।
