सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चीनी पर टिकी रही निगाहें, पीछे से महंगी हो गईं रसोई की ये 4 जरूरी चीजें!

Published: Wed, 26 Aug 2026 12:46 PM (IST)

चीनी के साथ-साथ प्याज, गुड़, खाने का तेल और अंडे जैसी रसोई की अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में भारी ...और पढ़ें

खुदरा महंगाई में तेज बढ़ोतरी

खुदरा महंगाई में तेज बढ़ोतरी

HighLights

  1. प्याज की कीमतों में पिछले वर्ष की तुलना में 59% की बढ़ोतरी।

  2. गुड़ और खाने के तेल के दाम भी तेजी से बढ़े हैं।

  3. अंडों की कीमत में 35-40% का भारी उछाल आया।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली| चीनी की बढ़ती कीमतों ने आम उपभोक्ता की जेब का बोझ बढ़ा दिया है, लेकिन इसके अलावा रसोई में इस्तेमाल होने वाली अन्य जरूरी चीजों के भाव में भी तेज उछाल देखने को मिला है। सबसे अधिक खुदरा महंगाई खाने-पीने के सामानों में देखने को मिली है, जिससे आम आदमी सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। इसमें चीनी के अलावा रोजमर्रा की जिंदगी में इस्तेमाल होने वाली प्रमुख सब्जियां भी शामिल हैं, आइए जानते हैं और किन चीजों के दाम में उछाल आया है?

प्याज

चीनी के बाद सबसे अधिक चर्चा में प्याज है, प्याज का इस्तेमाल हर घर की रसोई में किया जाता है, जिसके चलते इसकी कीमतों में बढ़ोतरी किचन का बजट बिगाड़ रही है। 24 अगस्त को देशभर में प्याज का औसत खुदरा मूल्य पिछले वर्ष की तुलना में 59 प्रतिशत बढ़कर 43.53 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया, जो एक साल पहले 27.37 रुपये प्रति किलोग्राम था। इस दौरान चेन्नई में रिटेल प्राइस ₹60 प्रति किलो, दिल्ली में ₹55 प्रति किलो और कोलकाता में ₹53 प्रति किलोग्राम रही। हालांकि सरकार "कांदा एक्सप्रेस" और सरकारी स्टॉक को रिटेल में बेचने की नीति बना रही है जिससे प्याज की कीमतों में कमी देखने को मिल सकती है।

गुड़

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चीनी के साथ ही गुड़ की कीमतों में भी जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। पिछले 15 दिनों में महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश जैसे प्रमुख उत्पादक राज्यों में लगभग 25% की वृद्धि हुई है, जिससे त्योहारी सीजन से पहले उपभोक्ताओं के लिए मिठाइयों की लागत बढ़ गई है। खुदरा बाजारों में इसकी कीमत औसतन ₹65 प्रतिकिलो बताई जा रही है।

खाने का तेल

आगामी त्योहारी सीजन में मांग बढ़ने और वैश्विक बाजारों में तेजी के कारण आयातित खाद्य तेलों के दाम ऊंचे बने हुए हैं। पिछले एक महीने में खाद्य तेलों के दाम करीब 15 फीसदी बढ़ चुके हैं। जो आगामी खुदरा बाजार में खाद्य तेलों के दाम ₹200 प्रति लीटर के ऊपर पहुंच गए हैं । उद्योग जगत के जानकारों ने मीडिया को बताया कि त्योहारी सीजन में इसके दाम और भी महंगे हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें: अब नहीं होगा 10 लाख मीट्रिक टन चीनी का आयात? 20% दाम गिरे तो बदला इंपोर्ट का गणित, त्योहारों में ग्राहकों को मिलेगी शक्कर?

अंडा

प्रोटीन के लिए सबसे अच्छा और सस्ता सोर्स अंडे को बताया जाता है, नेशनल एग कोऑर्डिनेशन कमेटी (NECC) की रिपोर्ट्स के मुताबिक पिछले एक साल के भीतर अंडों की कीमतों में 35% से 40% तक का भयंकर उछाल आया है। थोक भाव की बात करें तो एक्स-फार्म (पोल्ट्री फार्म से निकलने वाली) कीमत अब बढ़कर लगभग ₹7 प्रति अंडा तक पहुंच गई है। वहीं रिटेल भाव ₹8.50 लेकर ₹9 तक हो गए हैं।