सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नोएडा में बनेगा सबसे ऊंचा ताज होटल, टाटा के ताज का होगा 'ताज'; बनने में लग जाएंगे इतने साल

Updated: Thu, 19 Mar 2026 06:49 PM (IST)

गुलशन ग्रुप ने टाटा ग्रुप की इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड (IHCL) के साथ साझेदारी कर नोएडा में भारत का सबसे ऊंचा ताज होटल बनाने के लिए 1000 करोड़ रुपये ...और पढ़ें

नोएडा में बनेगा सबसे ऊंचा ताज होटल, टाटा के ताज का होगा 'ताज'; बनने में लग जाएंगे इतने साल

नोएडा में बनेगा सबसे ऊंचा ताज होटल, टाटा के ताज का होगा 'ताज'; बनने में लग जाएंगे इतने साल

HighLights

  1. नोएडा में भारत का सबसे ऊंचा ताज होटल बनेगा।

  2. गुलशन ग्रुप ने 1000 करोड़ रुपये का निवेश किया।

  3. परियोजना में 150 होटल रूम और 74 अपार्टमेंट होंगे।

नई दिल्ली। रियल एस्टेट फर्म गुलशन ग्रुप ने टाटा ग्रुप के इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड के साथ साझेदारी की है और 1000 करोड़ रुपये का निवेश किया है। इस निवेश के जरिए फर्म उत्तर प्रदेश के नोएडा में सबसे ऊंचा ताज होटल (Country tallest Taj Hotel) बनाएगी।

ताज होटल के साथ गुलशन ग्रुप नोएडा में ताज-ब्रांडेड सर्विस अपार्टमेंट्स का भी निर्माण करेगी। इस प्रोजेक्ट से लगभग 2 हजार करोड़ रुपये का रेवेन्यू प्राप्त होने की उम्मीद है।

नोएडा के इस इलाके में बनेगा सबसे ऊंचा ताज होटल

ताज होटल का निर्माण नोएडा के सेक्टर 129 में नोएडा एक्सप्रेस के किनारे किया जाएगा। इस परियोजना को पूरा होने में 5 साल का समय लग सकता है। यानी 5 साल बाद यूपी के नोएडा में भारत का सबसे ऊंचा ताज होटल खुल सकता है।

कंपनी के अनुसार ताज ब्रांड सर्विस अपार्टमेंट लगभग 7500 स्क्वायर फीट के एरिया में होगा। यह चेन्नई के बाद देश में दूसरा ताज-ब्रांडेड रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट भी है।

नोएडा के ताज होटल में होंगे 150 रूम

57 मंजिला इस इमारत में होटल और ब्रांडेड आवास शामिल होंगे। इसमें 150 रुम ताजा होटल के रूम और 74 ताज ब्रांडेड अपार्टमेंट शामिल होंगे। इसका कंस्ट्रक्शन शुरू हो गया है और 5 साल में बनकर तैयार होने की उम्मीद है।

गुलशन ग्रुप के फाउंडर गुलशन नागपाल ने कहा, "हम इस प्रोजेक्ट को बनाने में 1000 करोड़ रुपये का निवेश करेंगे।"

IHCL के CEO और MD पुनीत छटवाल ने कहा- "भारत दुनिया की 5 सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। यहां शहरी क्षेत्रों में लोगों ब्रांडेड अपार्टमेंट और लग्जरी प्रोडक्ट्स की डिमांड बढ़ रही है। नोएडा में ताज होटल और ब्रांडेड रेजिडेंस का हुआ अनावरण दिल्ली NCR में लग्जरी के नया मानक स्थापित करेगा।"

जो गुलशन ग्रुप नोएडा में ताज होटल का निर्माण कर रहा है उसने दिल्ली एनसीआर में 10 से ज्यादा हाउसिंग और कमर्शियल प्रोजेक्ट डेवलप किए हैं।

यह भी पढ़ें- लंदन से पढ़ाई, इंडिया में नौकरी; रिटायरमेंट के बाद शुरू किया बिजनेस और खड़ी कर दी HDFC! चॉल में बीता था बचपन