सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gold Price Today: लगातार गिर रहा सोने का भाव, चांदी का रेट भी टूटा; कहां मिल रहा सबसे सस्ता गोल्ड

By Siddharth PriyadarshiEdited By: Siddharth Priyadarshi
Published: Fri, 26 May 2023 05:37 PM (IST)Updated: Fri, 26 May 2023 06:45 PM (IST)

Gold Silver Price Today अगर आप सोने के गहने खरीदने जा रहे हैं तो आपके लिए एक बड़ी खबर है। ...और पढ़ें

Gold Silver Price Today: Check New Gold Silver Rates
Gold Silver Price Today: Check New Gold Silver Rates

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। Gold Price Today: कमजोर वैश्विक रुख के बीच सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 160 रुपये गिरकर 60,080 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 60,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। हालांकि, चांदी 360 रुपये चढ़कर 72,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

दिल्ली के बाजारों में सोने की कीमत 160 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट के साथ 60,080 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही थी। उधर विदेशी बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,953 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा था, जबकि चांदी तेजी के साथ 23.10 डॉलर प्रति औंस पर थी।

क्या है आज सोने का रेट?

एशियाई कारोबारी घंटों में शुक्रवार को सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। अमेरिकी फेड अधिकारियों द्वारा मुद्रास्फीति पर अंकुश लगाने के लिए और अधिक कार्रवाई की वकालत करने के बाद इस सप्ताह सोने की कीमत दबाव में आ गई है। निवेशक इस बात की उम्मीद लगाए बैठे थे कि फेड के रेट में बढ़ोतरी कम होगी, लेकिन उनकी आशाओं पर पानी फिरता नजर आ रहा है।

सोना वायदा रेट बढ़ा

मजबूत हाजिर मांग के कारण सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की, जिससे वायदा कारोबार में शुक्रवार को सोना 140 रुपये की तेजी के साथ 59,600 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में, जून डिलीवरी के लिए सोना अनुबंध 4,768 लॉट के कारोबार में 140 रुपये या 0.24 प्रतिशत बढ़कर 59,600 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।

विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों की ताजा लिवाली से सोने की कीमतों में तेजी आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.65 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,975 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा था।

हाजिर मांग से चांदी वायदा कीमतों में तेजी

मजबूत हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों का आकार बढ़ाया, जिससे वायदा कारोबार में शुक्रवार को चांदी की कीमत 578 रुपये की तेजी के साथ 70,820 रुपये प्रति किलोग्राम हो गयी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जुलाई डिलीवरी के लिए चांदी के अनुबंध का भाव 578 रुपये या 0.82 प्रतिशत की तेजी के साथ 70,820 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया, जिसमें 14,549 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

विश्लेषकों ने कहा कि चांदी कीमतों में तेजी का मुख्य कारण सकारात्मक घरेलू रुख के बीच कारोबारियों की ताजा लिवाली है। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी 1.29 प्रतिशत की तेजी के साथ 23.21 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी।

कहां क्या है सोने का भाव?

Today Gold Silver Rates: गुड रिटर्न के मुताबिक, समाचार लिखे जाने तक सर्राफा बाजार में सोने की कीमतें इस तरह हैं-

  • दिल्ली में 24 कैरेट का 10 ग्राम सोना 60,860 रुपये है।
  • जयपुर में 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 60,860 रुपये में बिक रहा है।
  • पटना में 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने का दाम 60,760 रुपये है।
  • कोलकाता में 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने का दाम 60,710 रुपये है।
  • मुंबई में 24 कैरेट का 10 ग्राम सोना 60,710 पर बिक रहा है।
  • बेंगलुरु में 24 कैरेट का 10 ग्राम सोना 60,760 रुपये का है।
  • हैदराबाद में 24 कैरेट 10 ग्राम सोना 60,710 रुपये का है।
  • चंडीगढ़ में सोने की कीमत 60,860 रुपये है।
  • लखनऊ में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का रेट 60,860 रुपये है।