सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    EPFO से जुड़ी बड़ी खबर, लगातार 3 दिन तक बंद रहेगा पोर्टल; नहीं कर पाएंगे क्लेम, PF का पैसे निकालने में आएगी दिक्कत

    Updated: Thu, 25 Jun 2026 04:34 PM (IST)

    EPFO  News: ईपीएफओ का ऑनलाइन क्लेम पोर्टल तीन दिनों के लिए बंद रहेगा, जिससे पीएफ निकालने और ट्रांसफर करने में दिक्कत आ सकती है। यह डेटाबेस कंसोलिडेशन ...और पढ़ें

    ईपीएफओ ऑनलाइन क्लेम पोर्टल तीन दिन के लिए बंद रहेगा।

    ईपीएफओ ऑनलाइन क्लेम पोर्टल तीन दिन के लिए बंद रहेगा।

    HighLights

    1. ईपीएफओ ऑनलाइन क्लेम पोर्टल तीन दिन के लिए बंद रहेगा।

    2. पीएफ निकासी, ट्रांसफर और अन्य सेवाएं प्रभावित होंगी।

    3. डेटाबेस कंसोलिडेशन और सॉफ्टवेयर अपग्रेड है कारण।

    नई दिल्ली। EPFO News: एम्प्लाइज प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन से एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, अगर आप PF निकालने की योजना बना रहे हैं, तो अगले 3 दिन तक आपको दिक्कत आ सकती है। क्योंकि रिटायरमेंट सेविंग्स बॉडी, एम्प्लाइज प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन (EPFO) ने अपने ऑनलाइन क्लेम प्रोसेसिंग पोर्टल को तीन दिन के लिए बंद (EPFO online claims portal) करने की घोषणा की है। 

    ऐसा एक बड़े सिस्टम माइग्रेशन के कारण किया जा रहा है। इस कदम से प्रोविडेंट फंड से पैसे निकालने, ट्रांसफर करने और सदस्यों के लिए दूसरी सेवाओं में कुछ समय के लिए देरी हो सकती है।

    26 जून से 29 जून तक बंद रहेगा पोर्टल

    EPFO मेंबर पोर्टल पर जारी एक नोटिस के अनुसार, 26 जून 2026 को रात 12:00 बजे से 28 जून 2026 को रात 11:59 बजे तक क्लेम जमा करने और उनकी प्रोसेसिंग की सुविधा उपलब्ध नहीं रहेगी। ये सेवाएं 29 जून 2026 को रात 12:00 बजे से फिर से शुरू होंगी।

    यह भी पढ़ें- EPFO 3.0 FAQs: अब तुरंत निकालें 75% PF का पैसा, लेकिन क्या बंद हो गई 100% निकासी की सुविधा? जानिए पूरा सच

    इस कदम से प्रोविडेंट फंड से पैसे निकालने, ट्रांसफर करने और सदस्यों से जुड़ी अन्य सेवाओं पर कुछ समय के लिए असर पड़ सकता है।

    क्यों बंद रहेगा क्लेम पोर्टल?

    EPFO ने कहा कि यह रुकावट, क्लेम प्रोसेस करने की क्षमता और यूजर अनुभव को बेहतर बनाने के लिए किए जा रहे प्लान्ड डेटाबेस कंसोलिडेशन और सॉफ्टवेयर एप्लीकेशन के अपग्रेडेशन का हिस्सा है। संस्था ने इस प्रक्रिया को एक तय सिस्टम माइग्रेशन बताया है, जिसका मकसद लंबे समय में तेज, ज्यादा भरोसेमंद और ज्यादा सुरक्षित सेवाएं देना है।

    खबरें और भी

    ऑर्गनाइजेशन ने इस अस्थायी असुविधा के लिए खेद जताया है और अपग्रेड के दौरान यूजर्स से धैर्य रखने को कहा है। मदद के लिए, उसने मेंबर्स को अपने कॉल सेंटर हेल्पलाइन नंबर 14470 पर संपर्क करने को कहा है।

    यह भी पढ़ें- गौतम अदाणी ने शुरू की 'वंदे भारतम्', देश के कोने-कोने से खोजेंगे उद्यमी; ये वंदे भारत ट्रेन नहीं, कुछ और है