सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

DRI ने दबोचा पाकिस्तानी माल, भारत में बेचने की कोशिश नाकाम! कौन कर रहा था हेराफेरी?

Published: Mon, 14 Sep 2026 03:59 PM (IST)

राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने नासिक में मुंबई की एक फर्म द्वारा आयातित सूखे खजूर के 13 कंटेनर जब्त किए, जो जांच में पाकिस्तानी मूल के निकले।

DRI ने भारतीय पोर्ट पर पकड़ा पाकिस्तानी माल (AI Image)

DRI ने भारतीय पोर्ट पर पकड़ा पाकिस्तानी माल (AI Image)

HighLights

  1. DRI ने नासिक में 13 कंटेनर सूखे खजूर जब्त किए।

  2. जांच में पता चला कि खजूर पाकिस्तानी मूल के थे।

  3. भारत में पाकिस्तानी माल के आयात पर प्रतिबंध है।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली| भारत के राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नासिक के CFS अंबड में मुंबई स्थित एक फर्म द्वारा आयातित सूखे खजूर के 13 कंटेनर जब्त किए। इन कंटेनरों में पाकिस्तानी माल पाया गया है। DRI के अधिकारियों ने स्पेशिफिक खुफिया जानकारी के आधार पर ये कार्रवाई की है। PIB के मुताबिक ये खेप UAE के जेबेल अली से आई थीं और इंपोर्ट डाक्यूमेंट में संयुक्त अरब अमीरात को मूल देश घोषित किया गया था।

UAE में कंटेनरों की हेराफेरी

शुरुआती जांच से पता चलता है कि वस्तु के पाकिस्तान मूल को छिपाने के लिए सावधानीपूर्वक बनाई गई ट्रांसशिपमेंट व्यवस्था की गई थी। सूखे खजूर को शुरू में कराची बंदरगाह, पाकिस्तान से UAE के जेबेल अली बंदरगाह तक एक जहाज पर कंटेनरों के एक सेट में भेजा गया था। जेबेल अली में, माल को केवल ट्रांसशिप किया गया था और कंटेनरों के दूसरे सेट में ट्रांसफर किया गया था। इसके बाद पाकिस्तानी नागरिकों द्वारा ऑपरेट संस्थाओं के माध्यम से भारत में आगे शिपमेंट के लिए एक अलग जहाज पर लोड किया गया था।

पाकिस्तान से किसी तरह का व्यापार नहीं

भारत और पाकिस्तान पड़ोसी हैं लेकिन पाकिस्तान की नापाक हरकतों की वजह से हमेशा तनातनी बनी रही। भारत सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में पहलगाम आतंकी हमले के बाद, DGFT के नॉटिफिकेशन नं. 06/2025-26 तारीख 2 मई 2025 के माध्यम से, 2 मई 2025 के बाद पाकिस्तान से मैन्युफैक्चर या निर्यात किए गए सभी वस्तुओं के डायरेक्ट या इनडायरेक्ट आयात या पारगमन (Transit) पर पूरी तरह बैन लगा दिया। इसके जवाब में, राजस्व खुफिया निदेशालय ने "ऑपरेशन डीप मैनिफेस्ट" के अंतर्गत, तीसरे देशों के माध्यम से भारत में आयात करने के प्रयास में पाकिस्तान से आने वाले वस्तुओं की लगातार पहचान और जब्ती की है।

ये भी पढ़ें: बिल्डर कर रहा है पजेशन देने में आनाकानी? जानिए RERA के वो नियम जो ब्याज समेत दिलाएंगे आपका पूरा पैसा वापस!

बता दें कि DRI ने खजूर से भरे 13 कंटेनरों को जब्त किया है जो दुबई के पोर्ट में गलत तरीके से कंटेनरों की फेरबदल के बाद भारत आए थे। पाकिस्तान की ओर से कराए गए आतंकी हमले के बाद भारत ने 2 मई 2025 के बाद से किसी भी तरह के पाकिस्तानी मूल के सामानों को भारत में आयात पर बैन कर दिया था। गलत तरीके से भारत पहुंचे माल की पहचान कर जब्त कर लिया गया है।