सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Dollar vs Rupee: शेयर बाजार के साथ ही भारतीय करेंसी भी चमका, डॉलर के मुकाबले इतने पैसे उछला रुपया

    By Agency Edited By: Priyanka Kumari
    Updated: Thu, 22 Feb 2024 04:45 PM (IST)

    Dollar vs Rupee Price Today डॉलर के मुकाबले रुपया 13 पैसे की तेजी के साथ 82.83 पर पहुंच गया। आज इंटरबैंक फॉरेन एक्सचेंज के मुताबिक डॉलर के मुकाबले रुप ...और पढ़ें

    शेयर बाजार के साथ ही भारतीय करेंसी भी चमका
    शेयर बाजार के साथ ही भारतीय करेंसी भी चमका

    बिजनेस डेस्क,नई दिल्ली। डॉलर के मुकाबले रुपये में गुरुवार के कारोबारी सत्र में मजबूती देखी जा रही है। आज रुपया 13 पैसे रिकवर कर शुरुआती कारोबार में 82.83 पर ट्रेड कर रहा है। भारतीय रुपये में तेजी की वजह शेयर बाजार में आई तेजी को माना जा रहा है। आज शेयर बाजार के दोनों मुख्य सूचकांक हरे निशान पर बंद हुए हैं।

    समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट में बताया गया कि फॉरेक्स ट्रेडर्स का कहना है कि विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) द्वारा कच्चे तेल की ऊंची कीमतों का स्थानीय इकाई पर असर पड़ा और तेजी पर रोक लग गई।

    डॉलर और रुपये के बीच कारोबार

    इंटरबैंक विदेशी मुद्रा पर रुपया ग्रीनबैक के मुकाबले 82.94 पर खुली। यह दिन के दौरान यह 82.83 के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। अंततः डॉलर के मुकाबले रुपया 82.83 (अनंतिम) पर बंद हुई, जो 82.96 के पिछले बंद स्तर से 13 पैसे अधिक है।

    अनुज चौधरी, रिसर्च एनालिस्ट, शेयरखान बाय बीएनपी पारिबास ने कहा कि

    कमजोर अमेरिकी डॉलर और मिश्रित से सकारात्मक घरेलू बाजारों के कारण गुरुवार को भारतीय रुपये में तेजी आई। बुधवार को जारी फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (एफओएमसी) के मिनट थोड़े आक्रामक थे।

    डॉलर इंडेक्स का क्या है हाल?

    दुनिया की बड़ी करेंसी के मुकाबले अमेरिकी मुद्रा की मजबूती बताने वाला डॉलर इंडेक्स 0.31 प्रतिशत की गिरावट के साथ 103.68 पर बना हुआ है। कच्चे तेल में आज फिर तेजी देखी जा रही है और यह 0.37 प्रतिशत चढ़कर 83.34 डॉलर प्रति बैरल पर है।

    भारतीय शेयर बाजार मे कैसा रहा कारोबार?

    आज शेयर मार्केट में तेजी देखने को मिला है। बीएसई सेंसेक्स 535.15 अंक या 0.74 प्रतिशत बढ़कर 73,158.24 अंक पर खुला। निफ्टी 162.40 अंक या 0.74 प्रतिशत बढ़कर 22,217.45 पर पहुंच गया। एफआईआई की ओर से बुधवार को शेयर बाजार में 284.66 करोड़ रुपये की इक्विटी खरीदी।

     

    खबरें और भी