सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

DA Hike: महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी, कितनी बढ़कर आएगी सैलरी? देखें पूरा कैलकुलेशन

Published: Wed, 28 Oct 2026 04:49 PM (IST)Updated: Thu, 29 Oct 2026 06:14 PM (IST)

DA Hike 2026: केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते (DA) में 3% की बढ़ोतरी को ...और पढ़ें

DA Hike के बाद कितनी बढ़ी सैलरी?

DA Hike के बाद कितनी बढ़ी सैलरी?

HighLights

  1. केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़कर 63% हुआ।

  2. 49 लाख कर्मचारियों, 68 लाख पेंशनभोगियों को मिलेगा सीधा लाभ।

  3. 1 जुलाई 2026 से प्रभावी, जानें कितनी बढ़ेगी मासिक सैलरी।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (DA) को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने DA में 3 फीसदी बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। जिसके बाद सातवें वेतन आयोग के तहत यह 60% से बढ़कर 63% हो गया है। इसका सीधा असर हर महीने मिलने वाली सैलरी पर पड़ेगा। नई दरें 1 जुलाई 2026 से प्रभावी मानी जाएगी।

क्या मिलेगा फायदा?

सबसे बड़ी बात यह है कि सरकार के इस फैसले से केंद्रीय कर्मचारियों की मासिक सैलरी में इजाफा होगा, जबकि पेंशनभोगियों को भी महंगाई राहत बढ़ने का फायदा मिलेगा। इसके अलावा, छठे वेतन आयोग के दायरे में आने वालों का डीए 262% से बढ़कर 269% (+7%) और पांचवें वेतन आयोग के तहत 483% से बढ़कर 497% (+14%) हो गया है। इस पूरी डीए बढ़ोतरी पर सरकार 10,016 करोड़ रुपए खर्च करेगी।

सरकार के इस कदम से देश के लगभग 49 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 68 लाख से अधिक पेंशनभोगियों को सीधा फायदा पहुंचेगा। यह पूरी बढ़ोतरी 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों के तहत तय किए गए फॉर्मूले के आधार पर की गई है।

किसकी सैलरी कितनी बढ़ेगी? देखिए पूरा कैलकुलेशन

DA (Dearness Allownces) अब 60% से बढ़कर 63% हो चुका है, तो कर्मचारियों को उनकी बेसिक सैलरी का अतिरिक्त 3% महंगाई भत्ते के रूप में मिलेगा। अलग-अलग बेसिक पे पर इसका हिसाब इस तरह होगा। 

मौजूदा बेसिक सैलरी अभी DA (60%) नया DA (63%) हर महीने अतिरिक्त
₹18,000 ₹10,800 ₹11,340 ₹540
₹25,000 ₹15,000 ₹15,750 ₹750
₹29,000 ₹17,520 ₹18,396 ₹876
₹35,000 ₹21,240 ₹22,302 ₹1,062
₹44,900 ₹26,940 ₹28,287 ₹1347
₹47,600 ₹28570 ₹29,988 ₹1,428


यानी अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी ₹18,000 है, तो उसे हर महीने ₹540 अतिरिक्त मिलेंगे। वहीं, ₹44,900 की बेसिक सैलरी वाले कर्मचारी का महंगाई भत्ता ₹1,347 महीने बढ़ सकता है।

1 जुलाई 2026 से लागू होने पर कितना मिलेगा एरियर?

नई DA दर 1 जुलाई 2026 से प्रभावी होने की बात कही गई है। अगर सरकार इसी तारीख से बढ़ोतरी लागू करती है, तो पात्र कर्मचारियों को जुलाई से लागू होने वाले अंतर का एरियर भी मिल सकता है। उदाहरण के लिए, ₹18,000 बेसिक सैलरी वाले कर्मचारी का DA अंतर ₹540 प्रति महीने होगा। चार महीने का अंतर ₹2,160 और पांच महीने का ₹2,700 होगा।

यह भी पढ़ें: SIP Vs Lumpsum: ₹15000 की SIP या ₹1 लाख का Lumpsum? ₹3 करोड़ बनाने के लिए देखें पूरा कैलकुलेशन

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।