सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

DA Hike: चपरासी, क्लर्क से लेकर आईएएस तक, किसकी कितनी बढ़ी सैलरी? ये रही पूरी लिस्ट

Published: Wed, 01 Oct 2025 06:20 PM (IST)

केंद्र सरकार ने महंगाई भत्ता (DA) में 3% की बढ़ोतरी कर दी है। अब डीए 55% से बढ़कर 58% हो ...और पढ़ें

चपरासी, क्लर्क से लेकर आईएएस तक, किसकी कितनी बढ़ी सैलरी? ये रही पूरी लिस्ट
चपरासी, क्लर्क से लेकर आईएएस तक, किसकी कितनी बढ़ी सैलरी? ये रही पूरी लिस्ट

नई दिल्ली| केंद्र सरकार ने महंगाई भत्ता (DA) में 3% की बढ़ोतरी कर दी है। अब डीए 55% से बढ़कर 58% हो गया है। इसका फायदा 48 लाख सरकारी कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनभोगियों को मिलेगा। दशहरा से ठीक एक दिन पहले सरकार का यह कदम घर के बजट को थोड़ी राहत देगा।

बढ़ोतरी 1 जुलाई 2025 से लागू होगी। यानी जुलाई, अगस्त और सितंबर का एरियर अक्टूबर की सैलरी में मिलेगा। अब सवाल यह है कि आखिर चपरासी, क्लर्क से लेकर आईएएस तक की सैलरी कितनी बढ़ जाएगी?

किसकी कितनी बढ़ी सैलरी?

पद शुरुआती बेसिक सैलरी (₹) पुराना डीए (₹) नया डीए (₹) सैलरी कितनी बढ़ी (₹)
चपरासी 18,000 9900 10440 540
क्लर्क 19,900 10945 11542 597
अपर डिवीजन क्लर्क 25,500 14025 14790 765
सेक्शन ऑफिसर 56,100 30855 32538 1683
डायरेक्टर 123000 67650 71340 3690
जॉइन्ट सेक्रेटरी 144200 79310 83636 4326
सेक्रेटरी 225000 123750 130500 6750

पेंशनर्स को भी होगा फायदा

लगभग 68 लाख पेंशनभोगियों की पेंशन भी बढ़े हुए डीए के साथ आएगी। सरकार का यह कदम कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए बड़ी राहत है। दिवाली से पहले वेतन और पेंशन में आई बढ़ोतरी सीधा फायदा पहुंचाएगी। चाहे चपरासी हों या आईएएस, सबकी जेब अक्टूबर से पहले से ज्यादा भरेगी।

यह भी पढ़ें- DA Hike: दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों की हुई बल्ले-बल्ले, सरकार ने 3% बढ़ाया महंगाई भत्ता, सैलरी में होगा इजाफा

क्यों दिया जाता है डीए?

देश में मंहगाई बढ़ने के साथ-साथ सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को जीवन स्तर को बेहतर बनाए रखने के लिए महंगाई भत्ता (DA) दिया जाता है। इसकी दरें AICPI यानी  ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स के आधार पर तय की जाती हैं, जो साल में दो बार यानी हर छह-छह महीने में बदली जाती हैं।

साल में दो बार होता है संशोधन

महंगाई भत्ता और डीआर वेतन, पेंशन के बेहद अहम हिस्से माने जाते हैं। चूंकि सरकार साल में दो बार- जनवरी और जुलाई में, इन भत्तों में संशोधन करती है, इसलिए सरकारी कर्मचारी जुलाई से ही बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे थे। अब जाकर सरकार ने दिवाली से कुछ दिनों पहले ही इसका तोहफा दिया है।

यह भी पढ़ें- Hurun Rich List 2025: शाहरुख पहली बार बिलिनेयर क्लब में शामिल, बने दुनिया के सबसे अमीर एक्टर; एक्ट्रेस में ये नंबर-1