सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

क्रिप्टो बाज़ार में फिर से हलचल, 24 घंटे के अंदर $73,000 के पास पहुंचा बिटकॉइन का भाव

By Branded DeskEdited By: Chandrashekhar Gupta
Updated: Thu, 05 Mar 2026 05:05 PM (IST)

बिटकॉइन $72,500-$73,000 पर स्थिर है, जबकि इथेरियम भी बिटकॉइन की चाल का अनुसरण कर रहा है। प्राइवेसी कॉइन्स जैसे Zcash और मीमकॉइन्स जैसे Dogecoin और Bonk में अच्छी बढ़त देखी गई।

सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

सबसे पहले बात Bitcoin की। बिटकॉइन इस समय $72,500–$73,000 के ज़ोन में ट्रेड कर रहा है। अच्छी बात यह है कि लेवल्स स्थिर बने हुए हैं और मार्केट में भागीदारी बढ़ रही है, यानी खरीदार धीरे-धीरे वापस आ रहे हैं। दूसरी तरफ Ethereum करीब $2,125 के आसपास ट्रेड कर रहा है और इसकी चाल काफी हद तक बिटकॉइन के साथ ही चल रही है।

इस बार प्राइवेसी कॉइन्स और मीमकॉइन्स में ज्यादा मूवमेंट देखने को मिली।

  • Zcash ने प्राइवेसी कॉइन कैटेगरी में 10.79% की तेज बढ़त दिखाई।
  • मीमकॉइन स्पेस में Dogecoin करीब 8.8% चढ़ा।
  • वहीं Bonk ने भी 5.2% की बढ़त दर्ज की।

यानी साफ है कि शॉर्ट-टर्म ट्रेडर्स के लिए हाई-बीटा कॉइन्स में अच्छी एक्टिविटी देखने को मिल रही है।

ब्लॉकचेन और AI का कनेक्शन भी तेजी से मजबूत हो रहा है। Ethereum Foundation यह एक्सप्लोर कर रही है कि Ethereum को AI सिस्टम्स के लिए एक “ट्रस्ट लेयर” के रूप में कैसे इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर यह मॉडल सफल होता है तो AI और ब्लॉकचेन के इंटीग्रेशन का नया चरण शुरू हो सकता है।

मार्केट में स्थिरता के साथ-साथ चुनिंदा सेगमेंट में तेज़ी दिख रही है। बड़े कॉइन्स स्थिर हैं, लेकिन अभी अल्फा प्राइवेसी कॉइन्स और मीमकॉइन्स में अस्थिरता दिखाई दे रहा है।

(निश्चल शेट्टी WazirX के संस्थापक हैं, जो भारत के प्रमुख क्रिप्टो एक्सचेंजों में से एक है। वे Web3 इकोसिस्टम में एक प्रमुख आवाज़ हैं और भारत में ब्लॉकचेन-नेटिव प्रोडक्ट डेवलपमेंट को लगातार बढ़ावा देते रहे हैं।)

डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ जागरुकता के लिए है और किसी भी प्रकार से क्रिप्टो में निवेश की सलाह नहीं है। क्रिप्टो में निवेश जोखिमभरा है। भारत में क्रिप्टो निवेश अविनियमित है। किसी भी निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर लें। किसी भी वित्तीय नुकसान के लिए जागरण उत्तरदायी नहीं होगा।