सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Budget 2026: फ्री राशन, PM Kisan, आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं पर कितना खर्च होता है? ये रहा हिसाब-किताब

    Updated: Fri, 09 Jan 2026 05:39 PM (GMT+05:30)

    Budget 2026: वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए पीएम किसान, पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना और आयुष्मान भारत जैसी प्रमुख सरकारी कल्याणकारी योजनाओं के हजारों करोड ...और पढ़ें

    Budget 2026: फ्री राशन, PM Kisan, आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं पर कितना खर्च होता है? ये रहा हिसाब-किताब

    Budget 2026: फ्री राशन, PM Kisan, आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं पर कितना खर्च होता है? ये रहा हिसाब-किताब

    HighLights

    1. PM किसान योजना का बजट ₹63,500 करोड़।

    2. गरीब कल्याण अन्न योजना का बजट ₹2,03,000 करोड़।

    3. आयुष्मान भारत के लिए ₹9,406 करोड़ का बजट।

    नई दिल्ली। Budget 2026: बजट की तैयारियां अपने जोरों पर हैं। अलग-अलग सेक्टर को इस बार सरकार से बड़ी उम्मीदें हैं। ऐसी ही उम्मीद भारत की गरीब और मिडल क्लास को है। केंद्र सरकार गरीबों और मिडिल क्लास लोगों के लिए कई तरह की योजनाएं चलाती हैं। जैसे- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, आयुष्मान योजना आदि।

    इन योजनाओं के जरिए करोड़ों लोगों की मदद की जा रही है। पीएम किसान योजना के तहत किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद की जाती है। Pradhan Mantri Garib Kalyan Anna Yojana के तहत फ्री में राशन दिया जा रहा है। और आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त में किया जा रहा है।

    इन योजनाओं पर सरकार हर साल अरबों रुपये खर्च करती है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि इन योजनाओं के लिए बजट कौन निर्धारित करता है और चालू वित्त वर्ष में कितना बजट इन योजनाओं के लिए निर्धारित किया गया था। आइए जानते हैं।

    बजट में ही निर्धारित किया जाता है इन योजनाओं का फंड

    भारत में हर साल बजट पेश किया जाता है। बजट में खर्चों का निर्धारण किया जाता है और जरूरत के हिसाब से अलग-अलग योजनाओं और परियोजनाओं के लिए बजट आवंटित किया जाता है। 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण देश का बजट पेश करेंगी।

    खबरें और भी

    PM Kisan Yojana का कितना है बजट?

    वित्त वर्ष 2025-26 के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) के लिए 63500 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है। इसी बजट के तहत चालू वित्त वर्ष में किसानों को किस्त दी जाएगी। इस वित्त वर्ष में अब तक दो किस्त जारी की जा चुकी है। एक किस्त बची है।


    पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त फरवरी में जारी की जा सकती है। सरकार इस योजना के तहत किसानों के खाते में सालाना 6 रुपये की आर्थिक मदद 3 किस्तों के जरिए भेजेती है।

    प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का बजट कितना?

    प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के लिए वित्त वर्ष 2025-26 में 203000 करोड़ रुपये आवंटित किए गए थे। इसी योजना के तहत गरीबों को हर महीने राशन वितरित किया जाता है। कोविड काल के दौरान इसे शुरू किया गया था। बाद में इसे 5 साल तक के लिए बढ़ाकर 2028 तक कर दिया गया। इस योजना के तहत कोविड काल में करीब 80 करोड़ लोगों को राशन वितरित किया गया था।

    आयुष्मान भारत का बजट कितना?

    Ayushman Bharat Yogana के लिए वित्त वर्ष 2025-26 में 9406 करोड़ रुपये आवंटित किए गए थे। आयुष्मान भारत, भारत सरकार की एक प्रमुख योजना है, जिसे नेशनल हेल्थ पॉलिसी 2017 की सिफारिशों के आधार पर यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज (UHC) के विन को हासिल करने के लिए लॉन्च किया गया था।

    AB PM-JAY हर योग्य परिवार को लिस्टेड सेकेंडरी और टर्शियरी केयर बीमारियों के लिए हर साल ₹5,00,000/- तक का कैशलेस कवर देता है।