सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Is Today Bank Open: क्या आज आपके शहर में बैंक बंद है, आने वाले 5 दिन कहां-कहां रहेगी छुट्टी?

    Updated: Sat, 25 Oct 2025 07:00 AM (IST)

    आज 25 अक्टूबर को शनिवार का दिन है। शनिवार के दिन अक्सर लोगों के मन में कन्फ्यूजन होती है कि इस शनिवार बैंक बंद रहेंगे या नहीं (Is Today Bank Open or N ...और पढ़ें

    आज बैंक खुले हैं या बंद? छुट्टियों की पूरी जानकारी

    आज बैंक खुले हैं या बंद? छुट्टियों की पूरी जानकारी

    नई दिल्ली। 25 अक्टूबर यानी आज के दिन शनिवार है। महीने के कुछ शनिवार बैंक बंद (Bank closed today or not) रहते हैं। इसलिए लोगों के मन में कन्फ्यूजन होती है कि इस शनिवार बैंक बंद रहेंगे या नहीं। आरबीआई के नियम के अनुसार महीने के दूसरे और चौथे शनिवार बैंक बंद रहते हैं। लेकिन अब सवाल ये है कि क्या आज बैंक बंद है?

    Bank Holiday Today: क्या आज बैंक बंद है?

    आज यानी 25 अक्टूबर को इस महीने का चौथा शनिवार है। यहीं कारण है कि आज देशभर के प्राइवेट और सरकारी बैंक बंद रहने वाले हैं। अगर आप अगले हफ्ते भी बैंक जाने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको बता दें कि आने वाले हफ्ते बैंक 5 दिन बंद रहेंगे। चलिए अब इसकी भी हॉलिडे लिस्ट देख लेते हैं। 

    Bank Holiday This week: आने वाले हफ्ते कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

    तारीख कारण शहर
    25 अक्टूबर चौथा शनिवार (साप्ताहिक छुट्टी) सभी जगह
    26 अक्टूबर रविवार(साप्ताहिक छुट्टी) सभी जगह
    27अक्टूबर छठ पूजा पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार
    28 अक्टूबर छठ पूूजा झारखंड, बिहार
    31 अक्टूबर सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती गुजरात


    बैंक क्लोज होने पर कैसे निपटाएं काम?

    आज भी कई जरूरी काम के लिए हमें बैंक जाने की जरूरत होती है। लेकिन बैंक से जुड़े कुछ ऐसे काम भी है, जो घर बैठे ऑनलाइन आसानी से हो जाते हैं। आज आप बिना चेक दिए, किसी भी व्यक्ति को 1 लाख रुपये तक ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं।

    आज हम चंद मिनटों में किसी भी व्यक्ति को कहीं से भी पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं। इसके अलावा बैंक से जुड़ी कई सर्विस उनकी वेबसाइट से ले सकते हैं। कैश के लिए आप घर के पास मौजूद एटीएम मशीन का उपयोग कर सकते हैं। मेट्रो शहरों में 3 ट्रांजैक्शन तक मुफ्त है।




    खबरें और भी