7 साल से गिर रहे बंधन बैंक के शेयर, फिर से कोरोना काल के भाव में मिल रहा स्टॉक, भविष्य पर क्या बोले ब्रोकरेज?
बंधन बैंक के शेयर 7 साल से गिर रहे हैं, जो अब कोरोना काल के स्तर पर हैं। हालांकि, तीसरी ...और पढ़ें

HighLights
बंधन बैंक के शेयर 7 साल से लगातार गिर रहे हैं।
Q3 नतीजों के बाद शेयरों में 8% तक का उछाल आया।
ब्रोकरेज ने ₹160-₹180 के लक्ष्य के साथ 'BUY' रेटिंग दी।
नई दिल्ली। बंधन बैंक के शेयरों (Bandhan Bank Share) ने अपने लाखों निवेशकों को निराश किया है, क्योंकि यह स्टॉक पिछले 7 सालों से लगातार गिरावट दिखा रहा है। अगस्त 2018 में बंधन बैंक के शेयरों ने 741.80 रुपये का रिकॉर्ड हाई लगाया था और इसके बाद से इसमें लगातार गिरावट हावी रही। कोरोना काल के दौरान मार्च 2020 में यह टूटकर 152 रुपये पर आ गया था और इसके बाद शेयर में आई तेजी टिक नहीं सकी।
हैरानी की बात है कि बंधन बैंक के शेयर अब फिर से 150 रुपये के नीचे पहुंच गए। हालांकि, मौजूदा वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के नतीजे आने के बाद बंधन बैंक के शेयरों में उछाल आया है। 23 जनवरी को बंधन बैंक के शेयर 8 फीसदी तक चढ़ गए थे। ऐसे में सवाल है कि क्या बंधन बैंक के शेयरों में खरीदारी करनी चाहिए, आइये आपको बताते हैं इस शेयर ब्रोकरेज हाउसेज की क्या राय है?
बंधन बैंक के शेयरों पर ब्रोकरेज और एक्सपर्ट के टारगेट
बंधन बैंक के शेयरों पर देश की तीन घरेलू ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल, जे एम फाइनेंशियल और एमके ग्लोबल ने BUY रेटिंग के साथ नए टारगेट प्राइस दिए हैं। ये लक्ष्य मूल्य क्रमशः ₹175, ₹160 और ₹180 है।
घरेलू ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने कहा कि बंधन बैंक के तीसरी तिमाही के नतीजे अनुमानों के लगभग अनुरूप रहे। ब्रोकरेज फर्म ने कहा, “बंधन बैंक लंबे समय से NPA के दौर से गुजर रहा है, और इसने बैंक की वृद्धि और प्रॉफेटिबिलिटी को काफी प्रभावित किया है। हालांकि, अब मोतीलाल ओसवाल को उम्मीद है कि आने वाली तिमाहियों में बैंक के ऑपरेशनल परफॉर्मेंस में सुधार होगा, एसेट क्वालिटी सामान्य स्थिति में लौट आएगी और मार्जिन स्थिर हो जाएगा।
बंधन बैंक के शेयरों पर टेक्निकल नजरिया
बंधन बैंक के शेयरों पर टेक्निकल आउटलुक देते हुए आनंद राठी इन्वेस्टमेंट सर्विसेज में इक्विटी रिसर्च में सीनियर मैनेजर, जिगर एस पटेल ने कहा है कि बंधन बैंक के शेयरों के लिए 152 रुपये का स्तर अहम है क्योंकि, अगर यह लेवल टूटता है तो शेयर में अच्छी तेजी देखने को मिल सकती है। हालांकि, 23 जनवरी को शेयरों ने 152.15 रुपये का हाई लगाया और करीब 5 फीसदी की तेजी के साथ 149.33 रुपये पर क्लोज हुए। वहीं, 145 रुपये का स्तर बंधन बैंक के शेयरों के लिए एक बड़ा सपोर्ट है।
ये भी पढ़ें- ₹1800 के पार जा सकता है ₹1400 रुपये के नीचे आ चुका Reliance का शेयर! मार्केट उठने पर भाव चढ़ने की उम्मीद
(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
