अनिल अंबानी को ED का दूसरा समन! फ्रॉड केस में बुरी तरह फंसे, अब तक घर सहित कितनी संपत्ति हुई जब्त?
अनिल अंबानी को रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCOM) से जुड़े ₹40,000 करोड़ के बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
नई दिल्ली। अनिल अंबानी की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आज फिर लगातार रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी को दूसरी बार समन जारी किया है। रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCOM) से जुड़े कथित 40,000 करोड़ रुपये के बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 26 फरवरी 2026 को अनिल अंबानी ने दिल्ली में ईडी मुख्यालय में पेश होकर पूछताछ में हिस्सा लिया। अधिकारियों के अनुसार, उनसे 9 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की गई। यह उनकी इस मामले में दूसरी पेशी रही, पिछली बार वे अगस्त 2025 में पूछताछ के लिए आए थे।
अनिल अंबानी के लग्जरी आवास 'अबोड' हुआ जब्त
ईडी ने एक दिन पहले, 25 फरवरी को, मुंबई के पाली हिल इलाके में स्थित अनिल अंबानी के लग्जरी आवास 'अबोड' को प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) के तहत अस्थायी रूप से जब्त कर लिया। इस संपत्ति की अनुमानित कीमत 3,716 करोड़ रुपये बताई गई है। इस जब्ती के साथ अंबानी ग्रुप की संपत्तियों की कुल जब्ती राशि 15,700 करोड़ रुपये से अधिक हो गई है।
ये भी पढ़ें- Stock Trading Idea: टाटा स्टील के शेयरों में आएगी और तेजी, क्या करनी चाहिए जोमैटो व SBI में मंदी? देखें टारगेट
अनिल अंबानी पर क्या हैं आरोप
जांच में आरोप है कि आरकॉम ने विभिन्न बैंकों जैसे एसबीआई, यस बैंक आदि से प्राप्त लोन की राशि को संबंधित संस्थाओं और विदेशी खातों में डायवर्ट किया गया। इसमें चीनी राज्य बैंकों से जुड़े 13,558 करोड़ रुपये के एक्सपोजर का भी जिक्र है। सीबीआई की 2019 की एफआईआर के आधार पर यह मनी लॉन्ड्रिंग जांच चल रही है।ईडी ने विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया है और सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद मामले की गहन जांच कर रही है।
अनिल अंबानी को शुक्रवार (27 फरवरी) को यस बैंक से जुड़े एक अलग लोन फ्रॉड मामले में फिर से पूछताछ के लिए बुलाया गया है। यह घटनाक्रम बड़े वित्तीय घोटालों में प्रवर्तन की सख्ती और उच्च-प्रोफाइल व्यक्तियों पर कार्रवाई को लेकर चर्चा का विषय बना हुआ है।
