सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ये भारतीय अरबपति एशिया के सबसे बड़े 'प्राइवेट चिड़ियाघर' का मालिक, इस शहर में 3500 एकड़ में फैला Zoo

Published: Sun, 06 Sep 2026 10:14 PM (IST)Updated: Tue, 08 Sep 2026 11:37 AM (IST)

अनंत अंबानी ने गुजरात के जामनगर में एशिया का सबसे बड़ा निजी चिड़ियाघर 'वंतारा' बनाया है, जो 3500 एकड़ में ...और पढ़ें

अंबानी का वंतारा: एशिया का सबसे बड़ा निजी चिड़ियाघर? ₹2000 करोड़ हुए खर्च (AI की मदद से बनाई गई फोटो)

अंबानी का वंतारा: एशिया का सबसे बड़ा निजी चिड़ियाघर? ₹2000 करोड़ हुए खर्च (AI की मदद से बनाई गई फोटो)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। तेदुओं, शेरों और बड़ी बिल्लियों की भरमार। एक हजार मगरमच्छ, सैकड़ों अजगर....। हम आपको आज भारत ही नहीं एशिया के सबसे बड़े प्राइवेट चिड़ियाघर (Asia Biggest Zoo) के बारे में बता रहे हैं। इस 3500 एकड़ में फैले प्राइवेट Zoo का मालिक कोई और नहीं बल्कि अनंत अंबानी हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं रिलायंस के चेयरमैन और भारत के दूसरे सबसे अमीर अरबपति मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की।

गुजरात के जामनगर के पास, जो पश्चिमी भारत का एक अर्ध-रेगिस्तानी इलाका है, दुनिया का सबसे बड़ा वाइल्डलाइफ़ पार्क बना है। वंतारा (जंगल का तारा) नाम का यह अनोखा पार्क 1,400 हेक्टेयर में फैला है और एक बड़ी तेल रिफाइनरी के बगल में स्थित है। यह पार्क दो हिस्सों से मिलकर बना है। 2013 में शुरू हुआ 'राधे कृष्ण मंदिर एलिफेंट वेलफेयर ट्रस्ट' और 2019 में बना 'ग्रीन्स ज़ूलॉजिकल, रेस्क्यू एंड रिहैबिलिटेशन सेंटर'। फोर्ब्स के अनुसार, इस जगह के मालिक मुकेश अंबानी दुनिया के 23वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं। उनकी नेटवर्थ 91.2 बिलियन डॉलर (करीब 8.62 लाख करोड़ रुपये) है।

भारत में बेहिसाब दौलत के मालिक मशहूर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के बेटे और भारतीय अरबपति अनंत अंबानी ने एशिया का सबसे बड़ा प्राइवेट ज़ू (निजी चिड़ियाघर) बनाया है।

Prime Minister Narendra Modi inaugurates Vantara Zoo Gujarat

(पीएम मोदी भी वंतारा में कर चुके हैं विजिट)

क्या वंतारा के लिए टिकट मिलता है?

आम चिड़ियाघरों के उलट, यह आम लोगों के लिए बंद है और यहां बचाए गए, घायल और लुप्तप्राय हजारों जानवरों के इलाज और रहने की व्यवस्था पर ध्यान दिया जाता है। इसके बहुत बड़ी जगह में हज़ारों प्रजातियों के होने और कॉर्पोरेट मालिकाना हक की वजह से लोग इसे प्राइवेट जू कहते हैं। जामनगर में वंतारा के लिए टिकट की कोई आधिकारिक कीमत या आम जनता के लिए कोई टिकटिंग सिस्टम नहीं है।

Inside Vantara: All About Anant Ambani's 3,000-Acre Wildlife Sanctuary

अनंत अंबानी ने वंतारा में कितना लगाया पैसा?

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जामनगर, गुजरात में अनंत अंबानी के 'वंतारा' वाइल्डलाइफ़ कंजर्वेशन प्रोजेक्ट को शुरू करने की अनुमानित लागत ₹1,200 करोड़ से ₹2,000 करोड़ (लगभग $150 मिलियन से $240 मिलियन USD) के बीच है। वंतारा की सालाना ऑपरेटिंग कॉस्ट $16.2 मिलियन से $21.6 मिलियन (लगभग ₹130 करोड़ से ₹200 करोड़) के बीच होने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें- सोमवार से शेयर बाजार के खुलने के नियम में बड़ा बदलाव, शुरुआती 15 मिनट में ही NSE ने कर दिए 6 नए परिवर्तन!