रिलायंस और अदाणी एंटरप्राइजेज ने 5 साल में 1 लाख को कितना बनाया? किसके शेयरों ने दिया ज्यादा रिटर्न
मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का माहौल है। ऐसे में आइए जानते हैं कि भारत के दो सबसे बड़े दिग्गज अरबपति अदाणी और अंबानी की कंपनी ने कितना रिटर्न दिया।

रिलायंस और अदाणी एंटरप्राइजेज ने 5 साल में 1 लाख को कितना बनाया? किसके शेयरों ने दिया ज्यादा रिटर्न
HighLights
मिडिल ईस्ट युद्ध से भारतीय शेयर बाजार प्रभावित।
5 साल में अदाणी ने अंबानी से ज्यादा रिटर्न दिया।
1 लाख का निवेश अदाणी में 1.90 लाख बना।
नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध की वजह से भारतीय शेयर बाजार डगमगा गया है। बड़ी-बड़ी कंपनियों के शेयरों पर भी इसका असर देखने को मिल रहा है। फिर चाहे अदाणी हों या अंबानी। दोनों की प्रमुख कंपनियों के शेयर युद्ध की इस आंधी से बच नहीं पाए। ऐसे में आज हम यह जानेंगे कि आखिर 5 साल में किसकी कंपनी के शेयरों ने ज्यादा रिटर्न दिया? साथ यह भी कैलकुलेट करेंगे कि इनके शेयरों ने 1 लाख रुपये को 5 साल में कितना बनाया?
आज यानी 27 मार्च को दोनों कंपनियों के शेयरों में गिरावट देखी जा रही है। गौतम अदाणी की Adani Enterprises Limited के शेयर दोपहर 1 बजकर 40 मिनट पर 3.17% की गिराटव के साथ 1826.80 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रही है। वहीं, मुकेश अंबानी की Reliance Industries Limited के शेयर 4.22% की गिरावट के साथ 1353.40 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।
5 साल में रिलायंस या फिर Adani Enterprises, किसने दिया ज्यादा रिटर्न?
पिछले 5 साल में मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज ने 35.88% का रिटर्न दिया है। वहीं, गौतम अदाणी की अदाणी एंटरप्राइजेज ने 90.86% का रिटर्न दिया है। यानी इस मामले में गौतम अदाणी ने बाजी मारी है। अदाणी की कंपनी के शेयरों ने अंबानी की कंपनी से ज्यादा रिटर्न दिया है। 26 मार्च 2021 को मुकेश अंबानी की रिलायंस के शेयर की कीमत 997.33 रुपये थी। और अदाणी की अदाणी एंटरप्राइजेज के शेयर की कीमत 958.14 रुपये थी।
5 साल में अदाणी और अंबानी की कंपनी ने 1 लाख को कितना बनाया?
आज से 5 साल पहले अगर आपने मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries Ltd) में एक लाख रुपये का निवेश किया होता तो आपको उस पर 35.88% का रिटर्न मिलता। यानी आपके 1 लाख रुपये लगभग 135000 रुपये बन गए होते।

वहीं, अगर आपने अदाणी की अदाणी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises Ltd) में एक लाख रुपये होते तो यह निवेश लगभग 190000 रुपये बन गया होता। अदाणी की कंपनी आपको लगभग 90 हजार रुपये का प्रॉफिट देती और अंबानी की रिलायंस आपको लगभग 35 हजार रुपये का प्रॉफिट देती।

नोट- कैलकुलेशन आज यानी 26 मार्च 2026 को दोपहर 1 बजकर 40 मिनट की कीमतों पर आधारित है। शेयरों के बढ़ने और घटने से इसमें बदलाव भी हो सकता है।
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें [email protected] पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां दो शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
