सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अदाणी ग्रुप ने किया नई कंपनी का एलान, नाम के आगे नहीं लगाया Adani; जानिए क्या है गौतम अदाणी का नया बिजनेस?

    Updated: Wed, 12 Aug 2026 03:15 PM (IST)

    अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन (APSEZ) ने 'ओशन स्पार्कल ऑफशोर लिमिटेड' नाम से एक नई स्टेप-डाउन सहायक कंपनी बनाई है। ...और पढ़ें

    अदाणी पोर्ट्स ने अपनी एक नई स्टेप-डाउन सहायक कंपनीका गठन किया।

    अदाणी पोर्ट्स ने अपनी एक नई स्टेप-डाउन सहायक कंपनीका गठन किया।

    HighLights

    1. APSEZ ने नई स्टेप-डाउन सहायक कंपनी का गठन किया।

    2. नई यूनिट का नाम 'ओशन स्पार्कल ऑफशोर लिमिटेड' है।

    3. यह कंपनी शिप मैनेजमेंट और ऑपरेशन का काम संभालेगी।

    नई दिल्ली। अरबपति कारोबारी गौतम अदाणी के नेतृत्व वाली कंपनी अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन लिमिटेड (APSEZ) ने समुद्री व्यापार के क्षेत्र में अपनी पकड़ और मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने अपनी एक नई स्टेप-डाउन सहायक कंपनी का गठन किया है। अदाणी पोर्ट्स ने शेयर बाजार को दी फाइलिंग में यह जानकारी दी है।

    क्या है नई कंपनी का नाम?

    अदाणी पोर्ट्स की स्टेप-डाउन सहायक कंपनी, 'ओशन स्पार्कल लिमिटेड' (Ocean Sparkle Limited) है। 10 अगस्त, 2026 को 'ओशन स्पार्कल ऑफशोर लिमिटेड' (OSOL) नाम से एक पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी का गठन किया है। इस नई इकाई का मुख्य उद्देश्य 'शिप मैनेजमेंट और ऑपरेशन' के क्षेत्र में काम करना है।

    नई कंपनी से क्या फायदा?

    कंपनी ने बताया कि इस नई इकाई का गठन स्थानीय स्तर पर परिचालन करने और कंपनी की समुद्री रणनीति के अनुरूप वैश्विक स्तर पर अपने बेड़े में विविधता लाने के लिए किया गया है। नई कंपनी की शुरुआत APSEZ की उस रणनीति को और मजबूत करता है, जिसके तहत वह दुनिया के सबसे बड़े एंटीग्रेटेड समुद्री प्लेटफार्मों में से एक बनाना चाहती है। 

    नई कंपनी का शेयरहोल्डिंग विवरण

    'ओशन स्पार्कल ऑफशोर लिमिटेड' (OSOL) का रजिस्ट्रेशन भारत में किया गया है। ओशन स्पार्कल लिमिटेड के पास इस नई कंपनी की 100% हिस्सेदारी होगी।

    सोर्स - अदाणी पोर्ट्स की एक्सचेंज फाइलिंग

    खबरें और भी