सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Hindenburg का आरोप Swiss Account में 31 करोड़ डॉलर हुए फ्रीज, Adani Group ने बोला झूठे हैं ये दावे

    Updated: Fri, 13 Sep 2024 09:23 AM (IST)

    Hindenburg Gautam Adani Controversy पिछले साल से हिंडनबर्ग और अदाणी ग्रुप का विवाद शुरू है। अब अमेरिकी शॉर्ट-सेलिंग फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च (Hindenburg ...और पढ़ें

    थम नहीं रही Hindenburg Gautam Adani Controversy
    थम नहीं रही Hindenburg Gautam Adani Controversy

    HighLights

    1. Hindenburg ने आरोप लगाया कि अदाणी ग्रुप के 6 स्विस अकाउंट फ्रीज हो गए।
    2. अदाणी ग्रुप ने इस आरोप को खारिज किया।

    बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी शॉर्ट-सेलिंग फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च (Hindenburg Research) ने अदाणी ग्रुप (Adani Group) को लेकर फिर से नया दावा किया है। उसका कहना है कि स्विस बैंकों (Swiss Bank) में अदाणी समूह की कंपनियों से जुड़े कई खातों में जमा करीब 31 करोड़ डॉलर को स्विस अधिकारियों ने फ्रीज कर दिए हैं। यह जानकारी उसने स्विस इन्वेस्टिगेटिव न्यूज साइट गोथम सिटी के हवाले से दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, कथित रूप से अदाणी ग्रुप से जुड़े कुछ खातों पर यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के बाद हुई है। हालांकि, हिंडनबर्ग की ओर से नए आरोपों को अदाणी समूह ने सिरे से खारिज करते हुए इन दावों को झूठा बताया है।

    हिंडनबर्ग ने सोशल मीडिया एक्स (X) पर पोस्ट किया।

    इस पोस्ट में हिंडनबर्ग रिसर्च ने कहा कि स्विटजरलैंड में अदाणी ग्रुप पर मनी लॉन्ड्रिंग केस (Adani Group Money Laundering Case) की जांच की जा रही है। इस जांच के तहत अदाणी ग्रुप के 6 स्विस बैंक अकाउंट्स (Swiss Bank Account) को फ्रीज कर दिया गया है। इस अकाउंट में करीब 310 मिलियन डॉलर राशि थी।

    हिंडनबर्ग ने अपनी रिपोर्ट (Hindenburg Report) में कहा कि स्विस क्रिमिनल कोर्ट के नए रिकॉर्ड के हिसाब से प्रॉसीक्यूटर्स ने आरोप लगाया कि एक शख्स ने बिना पहचान उजागर किये बीवीआई/मॉरीशस और बरमूडा फंडों में इन्वेस्ट किया है। इस शख्स का संबंध अदाणी ग्रुप से है।

    स्विस मीडिया आउटलेट (Swiss Media Outlet) ने हाल ही में एक रिपोर्ट जारी किया था। इस रिपोर्ट के अनुसार हिंडनबर्ग के आरोपों से पहले ही जिनेवा पब्लिक प्रॉसिक्यूटर ऑफिस अदाणी ग्रुप के गलत कामों की जांच कर रहा था।

    यह भी पढ़ें: IPO Refund Status: अलॉट नहीं हुआ आईपीओ और न ही वापस आया रिफंड, अब क्या करें?

    अदाणी ग्रुप ने दी प्रतिक्रिया

    हिंडनबर्ग द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद अदाणी ग्रुप ने देर रात मीडिया स्टेटमेंट जारी किया था। इस स्टेटमेंट में कंपनी ने कहा कि हिंडनबर्ग उन पर झूठे आरोप लगाा रहा है। कंपनी ने कहा कि यह आरोप इसलिए लगाया जा रगा है ताकि बाजार में कंपनी की वैल्यू गिर जाए।

    खबरें और भी

    अदाणी ग्रुप ने मीडिया से कहा है कि अगर आप खबर छापें तो हमारे बयान तो जरूर शामिल करें। कंपनी ने साफ कहा है कि उनका संबंधि स्विस कोर्ट के किसी कार्यवाही से नहीं है। इसके अलावा कंपनी ने यह भी साफ कहा कि उनके किसी भी स्विस अकाउंट को फ्रीज नहीं किया गया है।

    कंपनी ने अपने पूराने बयान को जारी रखा और कहा कि कंपनी का ओवरसीज होल्डिंग स्ट्रक्चर पूरी तरह ट्रांसपेरेंट है। कंपनी नियमों का कोई उल्लंघन नहीं कर रही है। इसके अलावा कंपनी ने कहा कि यह कोशिश केवल कंपनी के मार्केट वैल्यू को कम करने और कंपनी को नुकसान पहुंचाने के लिए किया जा रहा है।

    यह भी पढ़ें: HUDCO Dividend 2024: शेयरहोल्डर्स होंगे मालामाल, अकाउंट में आज आएंगे इतने रुपये