सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Aadhaar Card से क्या-क्या लिंक करना है जरूरी, जान लें नहीं तो बाद में पछताएंगे

    Updated: Fri, 25 Jul 2025 10:25 AM (IST)

    आधार कार्ड (Aadhaar card link Process) आज हमारे लिए काफी जरूरी दस्तावेज बन चुका है। इसके बिना आप कोई भी सरकारी यहां तक की गैर सरकारी काम नहीं करा सकते ...और पढ़ें

    आधार कार्ड को कहाँ और कैसे करें लिंक?
    आधार कार्ड को कहाँ और कैसे करें लिंक?

    नई दिल्ली। आधार कार्ड सिर्फ दस्तावेज नहीं है, बल्कि ये हर देशवासी की पहचान से जुड़ चुका है। वृद्ध से लेकर बच्चों तक सभी के पास अपने-अपने आधार कार्ड है। केवाईसी (Know Your Customer) के तहत राशन कार्ड से लेकर बैंक तक सब जगह आधार कार्ड लिंक करवाया जा रहा है।

    आइए जानते हैं कि आपका आधार कार्ड कहां-कहां लिंक होना चाहिए।

    ऊपर बताए गए सभी जगहों पर आपका आधार कार्ड लिंक होना अब अनिवार्य हो गया है। इसके अलावा अगर आप किसी सरकारी स्कीम का फायदा उठा रहे हैं, तो उस स्कीम के साथ आधार कार्ड लिंक होना अनिवार्य है। अगर आपके बैंक खाते में किसी तरह की सब्सिडी आती है, तो वे आधार से लिंक न होने पर रूक सकती है। इसलिए बैंक का आधार से लिंक होना काफी जरूरी है।

    आइए जानते हैं कि आप बैंक से आधार कैसे लिंक कर सकते हैं।

    स्टेप 1- अपने सभी डॉक्यूमेंट कलेक्ट कर लें. इनमें आधार कार्ड, एड्रेस प्रूफ के लिए बिजली का बिल, पासबुक की फोटोकॉपी इत्यादि

    स्टेप 2- अब बैंक में जाकर अपनी मांग बताएं और फॉर्म लें। इस फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी भर लें।

    अब जानते हैं कि Pan Card से आधार कैसे लिंक कर सकते हैं।

    स्टेप 1- सबसे पहले टैक्स ई-फाइलिंग वेबसाइट पर जाएं।

    स्टेप 2- यहां आपको लिंक आधार का ऑप्शन दिखाई देगा।

    स्टेप 3- इस पर क्लिक कर, पैन और आधार नंबर दर्ज करें।

    स्टेप 4- फिर रिजर्स्ड मोबाइल नंबर दर्ज करें।

    स्टेप 5- इसके बाद I agree to validate my Aadhaar details with UIDAI

    इस पर ओके करें।

    स्टेप 6- जिसके बाद आपको Pan Has Been Linked Successfully का मैसेज आएगा।

    Ration Card से आधार कैसे करें लिंक?

    स्टेप 1- सबसे पहले मेरा केवाईसी और Aadhaar FaceRD डाउनलोड करना होगा।

    स्टेप 2- इसके बाद एप ओपन कर, लोकेशन दर्ज करें।

    स्टेप 3- फिर आपको आधार नंबर, कैप्चा और मिला गया ओटीपी दर्ज करना होगा।

    स्टेप 4- फिर सभी जानकारी स्क्रीन पर शॉ हो जाएगी। जिसके बाद face-e-kyc ऑप्शन चुने।

    स्टेप 5- जिसके बाद कैमरा ऑन होगा, फोटो क्लिक कर सबमिट करें।

    स्टेप 6- अंत में आपका ई-केवाईसी पूरा हो जाएगा।

    वहीं कई लोगों का ई-केवाईसी हो चुका होगा, लेकिन उन्हें कनफ्यूज होगी कि क्या हमारा ई-केवाईसी हो चुका है या नहीं। आप नीचे बताए गए स्टेप्स के जरिए ई-केवाईसी स्टेटस चेक कर सकते हैं।

    LPG कनेक्शन से आधार कैसे लिंक करें?

    ये आप एलपीजी गैस कनेक्शन की वेबसाइट या ऐप के माध्यम से लिंक कर सकते हैं। इसके लिए भी आपको Aadhaar FaceRD डाउनलोड करना होगा।

    यह भी पढ़ें:- घर बैठे ही मिल जाएगा LPG गैस कनेक्शन, ये है ऑनलाइन अप्लाई करने का आसान प्रोसेस