Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पश्चिम चंपारण में सात दिन से लुका-छिपी खेल रहा बाघ, वन विभाग ढूंढते-ढूंढते परेशान

    By Pankaj Kumar Edited By: Dharmendra Singh
    Updated: Tue, 31 Mar 2026 04:47 PM (IST)

    पश्चिम चंपारण में एक बाघ पिछले सात दिनों से वन विभाग और ग्रामीणों के लिए चुनौती बना हुआ है। 24 मार्च को जंगली सूअर का शिकार करने के बाद यह मक्के के खे ...और पढ़ें

    इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई है।

    इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई है।

    संवाद सूत्र, मैनाटांड़ (पश्चिम चंपारण)। बिहार के पश्चिम चंपारण में एक बाघ पिछले सात दिनों से वन विभाग और ग्रामीणों के लिए पहेली बना हुआ है। 24 मार्च की रात जंगली सूअर का शिकार करने के बाद यह बाघ मक्के के खेतों में ऐसा छिपा कि अब तक उसका सटीक लोकेशन नहीं मिल पाया है।

    वनकर्मी लगातार गश्त कर रहे हैं, लेकिन बाघ मानो लुका-छिपी का खेल खेल रहा हो। इधर, डर के साए में जी रहे ग्रामीण खेतों की ओर जाने से कतरा रहे हैं, जबकि वन विभाग बाघ के हर मूवमेंट पर नजर बनाए हुए है।

    बता दें कि मानपुर थाना क्षेत्र के बिरंची तीन गांव के समीप जंगली सूअर का शिकार करने के बाद बाघ करीब तीन किलोमीटर दूर जाकर शीतलापुर फार्म में मक्का के खेत में डेरा डाला है। पिछले सात दिनों से वनकर्मी मक्के के खेत के आसपास गश्त लगा रहे हैं, लेकिन बाघ का कोई स्पष्ट लोकेशन नहीं मिल रहा है।

    वनकर्मियों की टीम बाघ को जंगल की ओर मोड़ने में लगी हुई है। हालांकि गांव के लोगों को अकेले वहां आने- जाने पर रोक लगा दी गई है। वनकर्मी बाघ के मोमेंट की प्रतीक्षा में हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग के अधिकारी कह रहे थे कि बाघ सूअर का शिकार कर भूख मिटाने के बाद बाघ मक्के के खेत में आराम कर रहा है।

    खबरें और भी

    जिस मक्के के खेत में बाघ के होने की बात कहकर ग्रामीणों को उधर जाने से रोका गया है, उस खेत में पिछले पांच दिनों से बाघ के आराम करने की बात हो रही है। अभी बाघ कितने दिनों तक मक्के के खेत में आराम करेगा, इस संबंध वन विभाग के अधिकारी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे रहे हैं।

    ऐसे में किसानों का कृषि कार्य पूरी तरह से प्रभावित है। डर के मारे किसान खेतों में नहीं जा रहे हैं। मामले में मानपुर फॉरेस्टर हिमांशु कुमार ने बताया कि संभवत: सांतवे दिन भी बाघ मक्के के खेत में ही है।

    वन विभाग की टीम बाघ की गतिविधि पर नजर बनाए हुए है । संभावना है कि अब बाघ जंगल की ओर लौट जाएगा। उन्होंने बताया कि लोगों को जागरूक किया जा रहा है कि जिस तरफ बाघ मक्के के खेत में है।उधर कोई किसान नहीं जाए।