West champaran : मच्छर भगाने का अलाव बना आफत, चार घर, 18 बकरियां और लाखों का सामान राख
पश्चिम चंपारण के योगापट्टी में मच्छर भगाने के लिए जलाया गया अलाव भीषण आग का कारण बन गया। इस हादसे में चार घर जलकर राख हो गए, 18 बकरियों की मौत हो गई औ ...और पढ़ें

प्रखंड के मच्छरगावां नगर पंचायत के नवगावां गांव में अलाव की आग से जले घर और आग की तेज लपटें। जागरण
HighLights
मच्छर भगाने के अलाव से लगी भीषण आग।
योगापट्टी में चार घर और 18 बकरियां जलकर राख।
लाखों का सामान नष्ट, शादी के 75 हजार भी जले।
संवाद सूत्र, योगापट्टी (पश्चिम चंपारण)। पश्चिम चंपारण के योगापट्टी में एक मामूली कोशिश किस तरह बड़ी तबाही में बदल गई, इसका उदाहरण सामने आया है।
मच्छर भगाने के लिए जलाया गया अलाव अचानक भयावह आग में बदल गया और चार घर पूरी तरह जलकर राख हो गए। इस हादसे में 18 बकरियां जल गईं और लाखों रुपये का घरेलू सामान भी राख हो गया।
आग इतनी भीषण थी कि ग्रामीणों ने बाल्टी, मोटर और हैंडपंप से बुझाने की कोशिश की, लेकिन काफी मशक्कत के बाद ही काबू पाया जा सका। आग में दो लोग भी झुलस गए, जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
मच्छरगावां नगर पंचायत के नवगावां में मच्छर भगाने के लिए जलाए गए अलाव की आग से गुरुवार की रात में चार घर जलकर राख हो गए। इसमें डेढ़ दर्जन बकरियों की जलकर मौत हुई है।
आग बूझाने के दौरान दो ग्रामीण भी झुलस गए हैं। आग बुधन यादव के बथान से लगी। जिसकी चपेट में योगेंद्र यादव, ठग यादव और लालाबाबू यादव का घर भी आग गया। चारों परिवार के करीब 18 बकरियों की जलकर मौत हुई है।
घर में रखा लाखों का सामान जला है। ग्रामीणों ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया और बाल्टी, मोटर व हैंडपंप से आग बुझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
आग बुझाने के क्रम में बुलेट यादव और गणेश यादव आंशिक रूप से झूलस गए हैं, दोनों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र योगापट्टी में हो रहा है। मामले में सीओ प्रज्ञा नयनम ने बताया कि जांच के लिए राजस्व कर्मचारी को भेजा गया है। प्रतिवेदन मिलते ही अग्नि पीड़ितों को नियमानुसार सहायता दी जाएगी।
पांच मई को थी शादी, जल गया 75 हजार नगद
अग्नि पीड़ित बुधन यादव ने बताया कि उनकी नतिनी की शादी आगामी पांच मई को है। विवाह के लिए बहुत समान की खरीदारी की गई थी। अन्य खर्चों के लिए घर में करीब 75 हजार नगद रखा गया था। सब आग में जल गया। अब बेटी की शादी के लिए सामान की चिंता भी सता रही है।