Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बेतिया में डेढ़ कट्ठा जमीन के लिए राजमिस्त्री की हत्या! बाइक से लौटते समय पांच लोगों ने चाकू से गोदा

    Updated: Mon, 10 Aug 2026 11:36 AM (IST)

    बेतिया के सिरिसिया अड्डा में डेढ़ कट्ठा जमीन के विवाद में एक राजमिस्त्री की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जब ...और पढ़ें

    मृतक का फाइल फोटो

    मृतक का फाइल फोटो 

    HighLights

    1. बेतिया में डेढ़ कट्ठा भूमि विवाद में राजमिस्त्री की हत्या।

    2. चाकू से गोदकर की गई हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार।

    3. पुलिस कार्रवाई में देरी पर परिजनों ने सड़क जाम की।

    जागरण संवाददाता, बेतिया । डेढ़ कट्ठा भूमि के विवाद में सिरिसिया थाना क्षेत्र सिरिसिया अड्डा चौक से उत्तर नहर के पास रविवार की रात नौ बजे के आसपास राजमिस्त्री की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। हत्या के आरोप में पुलिस ने मृतक के पड़ोसी राजेश्वर पांडेय और उनके पुत्र गोलू कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।

    जिस चाकू से हत्या की गई है, वह चाकू भी बरामद कर लिया गया है। मृतक की पहचान सिरिसिया अड्डा वार्ड नंबर नौ निवासी मोतीलाल पटेल के पुत्र धामू पटेल (35)के रूप में हुई है।

    जानकारी के अनुसार धामू अपने साथ काम करने वाले एकरहिया गांव निवासी मजदूर रामायण यादव को बाइक से उसके घर छोड़ने के बाद वापस लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में उस पर पांच आरोपितों ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में उसके पीठ और पेट पर गहरे जख्म मिले हैं।

    उसकी आंत बाहर निकल गई थी। घटना की सूचना मिलते ही सिरिसिया थानाध्यक्ष अनंत कुमार व पुलिस पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कालेज अस्पताल बेतिया भेजा। मृतक के बड़े भाई मोहन पटेल ने बताया कि पड़ोसी से करीब डेढ़ कट्ठा जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।

    करीब एक माह पहले जमीन विवाद को लेकर मृतक के पिता मोतीलाल पटेल के साथ मारपीट की गई थी। इस मामले में सिरिसिया थाने में केस भी दर्ज कराया गया था, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।

    इस वजह से पोस्टमार्टम के बाद शव गांव में पहुंचा तो आक्रोशित स्वजन ने बेतिया- लौरिया मार्ग को करीब आधे घंटे तक जाम किया। जाम की सूचना पर पहुंचे एसडीपीओ अजीत कुमार ने बताया कि समझा बूझाकर जाम हटवा दिया गया है।

    खबरें और भी

    भूमि विवाद के कारण हत्या की गई है। मामले में मृतक की पत्नी रंजू देवी के बयान पर कांड दर्ज किया गया है। पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार भी कर लिया है। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी हो रही है।
    -- अजीत कुमार, एसडीपीओ, बेतिया सदर