Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पश्चिम चंपारण में रेलवे पुल में फंसे फिशिंग कैट का रेस्क्यू, हमले में दो वन विभाग के कर्मी घायल

    Updated: Tue, 21 Jul 2026 04:17 PM (IST)

    पश्चिम चंपारण के बगहा में रेलवे पुल पर चोटिल फिशिंग कैट का वन विभाग, आरपीएफ और रेलवे कर्मियों ने सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया। रेस्क्यू के दौरान आक्रामक ...और पढ़ें

    पश्चिम चंपारण में रेलवे ट्रैक किनारे फिशिंग कैट (जंगली बिल्ली)।

    पश्चिम चंपारण में रेलवे ट्रैक किनारे फिशिंग कैट (जंगली बिल्ली)।

    संवाद सूत्र, बगहा (पश्चिम चंपारण)। नरकटियागंज–बगहा रेलखंड के बीच मुख्य तिरहुत नहर पर स्थित रेलवे पुल संख्या-349 पर मंगलवार की सुबह एक चोटिल फिशिंग कैट (जंगली बिल्ली) दिखाई देने से कुछ देर के लिए आसपास के ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई।

    सूचना मिलते ही वन विभाग, आरपीएफ तथा रेलवे कर्मियों की टीम मौके पर पहुंची और करीब दो घंटे के प्रयास के बाद सुबह 7:25 बजे उसका सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर लिया।

    ग्रामीणों ने रेलवे पुल पर फिशिंग कैट को देखा

    जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 5:30 बजे आसपास के ग्रामीणों ने रेलवे पुल पर फिशिंग कैट को देखा। पर्यावरण प्रेमी गजेंद्र यादव ने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग और बगहा रेलवे स्टेशन के अधिकारियों को दी।

    सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तथा आरपीएफ मौके पर पहुंच गई। टीम ने सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाया और आखिरकार उसे सुरक्षित पकड़ लिया।

    फिशिंग कैट चोटिल अवस्था में थी। रेस्क्यू के दौरान वह काफी आक्रामक हो गई और उसने वन विभाग के दो कर्मी को घायल भी कर दिया। इसके बावजूद टीम ने धैर्य और सतर्कता के साथ अभियान पूरा किया।

    बताया जाता है कि यही फिशिंग कैट सोमवार की देर शाम विकास वैभव चौराहा के पास भी दिखा थी। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रात करीब 11 बजे तक उसकी तलाश करती रही, लेकिन वह हाथ नहीं आया।

    संभावना जताई जा रही है कि रात के दौरान वह रेलवे पुल की ओर पहुंच गया। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इस पूरी घटना के दौरान रेल परिचालन पूरी तरह सामान्य रहा।

    जब भी कोई ट्रेन पुल से गुजरती थी, फिशिंग कैट पुल के नीचे छिप जाता था, जिससे ट्रेनों की आवाजाही पर किसी प्रकार का प्रभाव नहीं पड़ा। वन विभाग ने रेस्क्यू के बाद घायल फिशिंग कैट को उपचार के लिए अपने संरक्षण में ले लिया है। उसके स्वास्थ्य की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    खबरें और भी

    घायल जंगली बिल्ली का इलाज पशु चिकित्सक ने किया। इलाज के दौरान उसके पैर में हल्की चोट के निशान मिले। जिससे वह भाग नहीं पा रही थी। इलाज के बाद उसकी स्थिति ठीक होने के बाद उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया है।
    श्रीमान मालाकार, वन क्षेत्र पदाधिकारी, बगहा