Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    शादी की जिद पर 50 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ी रांची की युवती, पश्चिम चंपारण के प्रेमी पर धोखे का आरोप

    Updated: Tue, 02 Jun 2026 01:07 PM (IST)

    पश्चिम चंपारण के बैरिया में एक रांची की युवती शादी की जिद पर 50 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई, अपने प्रेमी पर धोखा देने का आरोप लगाया। ...और पढ़ें

    50 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ी रांची की युवती

    50 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ी रांची की युवती

    HighLights

    1. रांची की युवती शादी की जिद पर टावर पर चढ़ी।

    2. प्रेमी पर धोखा देने और गर्भपात कराने का आरोप।

    3. पुलिस ने युवती को सुरक्षित नीचे उतारा, जांच जारी।

    संवाद सूत्र, बैरिया। थाना क्षेत्र के फुलिया खाड़ पंचायत अंतर्गत मच्छर गांवा वार्ड 12 में सोमवार की दोपहर एक युवती जिओ के टावर पर चढ़ गई। करीब 50 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ी युवती प्रेमी पर धोखा देने का आरोप लगाने के साथ ही उससे शादी करने की जिद पर पड़ी थी। युवती के टावर पर चढ़ने की सूचना पर वहां लोगों की भीड़ लग गई। 

    सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस उसे टावर से नीचे उतरवाने में सफल रही। युवती झारखंड के रांची की रहने वाली है। 

    डेढ़ साल से था प्रेम प्रसंग

    युवती का कहना है कि उसे करीब डेढ़ वर्ष पूर्व से नौतन थाना क्षेत्र के पांडेय टोला गांव निवासी रविंद्र प्रसाद के पुत्र नितेश कुमार के साथ प्रेम प्रसंग था। नितेश का एक दोस्त झारखंड में रहता था, जो उसे नितेश का मोबाइल नंबर देकर बात कराया था। 

    कुछ दिन बाद नितेश युवती के घर झारखंड रांची के पांड्रा थाना अंतर्गत रविस्टील गांव पहुंच गया। वहां से उसे लेकर अपने गांव आ गया। घर से अलग कमरा लेकर उसे रख दिया। रात में दोनों साथ में रहते थे। 

    प्रेमी ने आर्केस्ट्रा में रखवाया

    युवती का कहना है कि नितेश वीडियोग्राफी का काम करता है। बाद में वह उसे नजर अंदाज करने लगा तथा उसे एक आर्केस्ट्रा में रखवा दिया। फिर वह उससे दूरी बनाना शुरू कर दिया। युवती पिछले सप्ताह अपने घर रांची चली गई थी। रांची से वापस आई तो नितेश शादी करने से इनकार कर दिया। 

    खबरें और भी

    युवती ने आरोप लगाया है कि ने कुछ दिन पूर्व वह प्रेग्नेंट हुई थी, लेकिन नितेश दवा खिला उसका गर्भपात करा दिया। युवती का कहना है कि तीन दिन पहले वह नौतन थाना में आवेदन दी थी, लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं की। तब वह यह कदम उठाने पर मजबूर हुई। पुलिस युवती को थाना पर लाकर पूछताछ कर रही है। 

    मामले में थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि सूचना पर युवती को समझा बुझाकर टावर से नीचे उतरवाया गया है। उससे पूछताछ हो रही है। जांच कर मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।