यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar News: नए साल पर बिहार में इन कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, विभाग ने जारी की नई एडवाइजरी
नए साल के जश्न के लिए वाल्मीकिनगर आने वाले पर्यटकों को इस बार वीटीआर में प्रवेश नहीं मिलेगा। वन विभाग ने निजी वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह से रोक लगा ...और पढ़ें

HighLights
- पकड़े जाने पर आर्थिक दंड के अलावा तीन साल की हो सकती है सजा
- नव वर्ष पर निजी वाहनों के जंगल में प्रवेश पर रोक, जारी हुआ आदेश

जंगल में वन्यजीवों की निगरानी करेंगे वन कर्मी
-
नववर्ष के आगमन के साथ ही वन विभाग के द्वारा वन विभाग में कार्यरत सभी वन कर्मियों की छुट्टी को रद कर दी गई है। वन्यजीव एवं वन संपदा की निगरानी के लिए वन विभाग के अधिकारियों के द्वारा सभी वन कर्मियों को अलर्ट पर रखा गया है। -
वन्यजीवों को शिकारियों के फंदे से बचाने के लिए वन कर्मी 24 घंटे जंगल में गश्त करेंगे ताकि नए साल पर किसी वन्य जीव को शिकारी अपना निशाना न बना सके। -
नव वर्ष के अवसर पर जंगलों में किसी प्रकार का शिकार नहीं, इसे देखते हुए विभाग के द्वारा सभी चेक पोस्ट पर तैनात कर्मियों को सतर्क रहने का आदेश दिया है। -
साथ ही पैदल मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं का नाम नंबर आदि रजिस्टर में अंकित करने का आदेश जारी कर दिया गया है। -
नेपाल व उत्तर प्रदेश से जुड़े वन क्षेत्र से होकर गुजरने वाले सभी रास्तों को सील कर दिया गया है। जिससे कि कोई भी वाहन या व्यक्ति उसे रास्तों ने जंगल के अंदर प्रवेश नहीं कर सके। -
साथ ही एसएसबी व पुलिस के द्वारा जंगल के अंदर वन कर्मियों वन कर्मियों की टीम भी जंगल में लगातार गश्त कर रही है।
वन क्षेत्र में प्रवेश करने वाले रास्तों पर जांच की जा रही
खबरें और भी

आम बगीचा बेलवाघाट बना पिकनिक स्पॉट