Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बिहार में बच्ची से दरिंदगी, गन्ने के खेत में आठ युवकों ने रातभर किया दुष्कर्म; मौसा के साथ लौट रही थी घर

    By Jagran NewsEdited By: Aditi Choudhary
    Updated: Wed, 07 Jun 2023 05:12 PM (IST)

    बिहार के बगहा में 12 साल की नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। आठ युवकों ने बच्ची के साथ रातभर दरिंदगी की। पुलिस ने सभी आरोपितों को ...और पढ़ें

    बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म के बाद घटनास्थल पर छानबीन करती पुलिस। जागरण
    बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म के बाद घटनास्थल पर छानबीन करती पुलिस। जागरण

    बगहा (पश्चिम चंपारण), जागरण संवाददाता। पश्चिम चंपारण के बगहा में लौकरिया थाना क्षेत्र स्थित मझौवा सरेह में 12 वर्षीय किशोरी के साथ आठ युवकों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पूरी रात आरोपितों ने पीड़िता के साथ गन्ने के खेत में हैवानियत की।

    बुधवार की अलसुबह गांव के समीप छोड़कर भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता को बरामद किया और उसका बयान दर्ज किया। कुछ देर बाद छापामारी में सभी आठ आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

    एसपी किरण कुमार गोरख जाधव ने बताया कि बच्ची अपने मौसा के साथ बाइक पर सवार होकर गांव लौट रही था। इस बीच मझौवा सरेह में कुछ युवकों ने बाइक रोक ली। इसके बाद आधा दर्जन अन्य युवक मौके पर पहुंचे और युवक के साथ मारपीट की।

    इस क्रम में उसका सिर फट गया। आरोपितों ने युवक खदेड़कर वहां से भगा दिया, फिर किशोरी को समीप के गन्ने में खेत में ले गए और उसके साथ बारी-बारी से सभी ने दुष्कर्म किया। इधर, जख्मी युवक किसी तरह लौकरिया थाने पहुंचा और पूरी घटना की जानकारी दी।

    अगली सुबह जख्मी हालत में मिली पीड़िता

    सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई और आरोपितों की गिरफ्तारी के साथ पीड़िता की बरामदगी के लिए छापामारी शुरू कर दी। हालांकि, रात में पुलिस को सफलता नहीं मिली। बुधवार की सुबह करीब पांच बजे गांव के समीप से ही पीड़िता को जख्मी हालत में बरामद किया गया।

    खबरें और भी

    सभी आरोपितों की उम्र 19 से 24 के बीच

    पीड़िता और जख्मी युवक के बयान के आधार पर चिह्नित किए गए आठ आरोपितों चंदन महतो, जीवन शर्मा, विनोद कुमार, प्रमोद कुमार, सरदार महतो, कांतिलाल महतो, मुन्ना महतो व रविन्द्र महतो को गिरफ्तार कर लिया गया है। सभी गिरफ्तार आरोपितों की उम्र 19 से 24 साल के बीच है।

    पीड़िता को जांच के लिए भेजा

    बुधवार की दोपहर रामनगर एसडीपीओ नंदजी प्रसाद और लौकरिया थानाध्यक्ष अभय कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल बेतिया भेज दिया गया है। एसपी ने बताया कि सभी आरोपितों के खिलाफ त्वरित आरोप पत्र तैयार कर न्यायालय में समर्पित किया जाएगा।