किसान सीख रहे आय दोगुनी करने के उपाय, पश्चिम चंपारण में सारथी एप बना किसानों का डिजिटल साथी
Digital Agriculture Bihar: पश्चिम चंपारण में किसान सारथी डिजिटल मंच किसानों के लिए वरदान साबित हो रहा है, जिससे वे कृषि संबंधी समस्याओं का समाधान पाकर ...और पढ़ें

नरकटियागंज स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित कार्यक्रम।
HighLights
किसान सारथी ऐप किसानों की आय दोगुनी करने में सहायक।
केवीके नरकटियागंज में 200 किसानों ने ऐप का उपयोग सीखा।
ऐप से मौसम, मंडी भाव, फसल सलाह की सटीक जानकारी।
संवाद सहयोगी, नरकटियागंज (पश्चिम चंपारण)। West Champaran Farmers: बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में किसानों को डिजिटल तकनीक से जोड़कर उनकी आय दोगुनी करने और कृषि संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए भारत सरकार द्वारा संचालित 'किसान सारथी' डिजिटल मंच वरदान साबित हो रहा है।
इसी कड़ी में नरकटियागंज स्थित कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) के तत्वावधान में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में क्षेत्र के करीब 200 किसानों ने किसान सारथी मोबाइल ऐप के माध्यम से राष्ट्रीय कृषि पोल में अपनी सक्रिय सहभागिता दर्ज कराई। इस डिजिटल पहल को लेकर स्थानीय किसानों में खासा उत्साह देखा गया।
किसान हुए डिजिटल मंच से लामबंद
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण स्तर पर किसानों को जोड़ने के लिए व्यापक व्यवस्था की गई थी। गौनाहा प्रखंड के बलुआ, बगहा-2 प्रखंड के मरजादपुर, वाल्मीकि नगर व मिश्रौली, बगहा-1 के चौतरवा और नरकटियागंज के नरकटिया गांव में बड़ी संख्या में किसान डिजिटल माध्यम से एकत्रित हुए।
इसके साथ ही, मुख्य कार्यक्रम कृषि विज्ञान केंद्र के प्रशिक्षण सभा कक्ष में आयोजित हुआ, जहां वैज्ञानिकों ने किसानों को तकनीक के व्यावहारिक उपयोग की विस्तृत जानकारी दी।
तुरंत मिलेगा समस्याओं का समाधान
केवीके के वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉ. आर.पी. सिंह ने किसानों को ऐप की उपयोगिता और इसके संचालन के तरीकों के बारे में विस्तार से समझाया।
उन्होंने बताया कि इस ऐप के जरिए किसान अपनी फसलों में लगने वाले कीड़े, व्याधियों या रोगों के फोटो, वीडियो और ऑडियो सीधे कृषि वैज्ञानिकों को भेज सकते हैं।
वैज्ञानिक इन समस्याओं को देखकर तुरंत व्यक्तिगत परामर्श और उचित दवा या उपाय की जानकारी देंगे, जिसे किसान बाद में डाउनलोड भी कर सकते हैं। इससे किसानों को भागदौड़ से मुक्ति मिलेगी और फसलों का नुकसान समय रहते रोका जा सकेगा।
मौसम और योजनाओं की सटीक जानकारी
कार्यक्रम में मौजूद वैज्ञानिक डॉ. भूषण कुमार सिंह, डॉ. आशुतोष कुमार और डॉ. रातुल मोनी राम ने किसानों को ऐप के अन्य फीचर्स की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किसान सारथी ऐप पर मौसम का पूर्वानुमान, विभिन्न मंडियों के ताजा भाव और पीएम-किसान जैसी महत्वपूर्ण सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की सटीक जानकारी स्थानीय भाषाओं में उपलब्ध है।
खबरें और भी
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में कृषि विज्ञान केंद्र के सभी कर्मियों और स्थानीय कृषक बंधुओं ने अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।