विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Crime News: सनकी पति ने पत्नी को मारकर नदी के किनारे गाड़ा, हफ्ते भर बाद ऐसे बरामद हुआ शव

By Jagran NewsEdited By: Mohit Tripathi
Updated: Mon, 01 Jan 2024 12:16 AM (IST)

पश्चिमी चंपारण में एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद उसके शव को छिपा दिया। पुलिस ने एक सप्ताह बाद उसका शव शनिवार को रोहुआ नदी के किनारे से जमी ...और पढ़ें

महिला की गला दबाकर हत्या, एक सप्ताह बाद मिला शव। (सांकेतिक फोटो)
महिला की गला दबाकर हत्या, एक सप्ताह बाद मिला शव। (सांकेतिक फोटो)

HighLights

  1. पश्चिम चंपारण के पिपरपाती गांव की घटना, आरोपित पति गिरफ्तार।
  2. पुरैना पुल के पास रोहुआ नदी के किनारे जमीन खोद निकाला गया शव।

संवाद सूत्र, नवलपुर (पश्चिम चंपारण)। पश्चिमी चंपारण के नवलपुर थाना क्षेत्र की ढढवा पंचायत के पिपरपाती गांव में एक महिला की हत्या कर शव को छिपा दिया गया। एक सप्ताह बाद उसका शव पुलिस ने शनिवार रात आठ बजे पुरैना पुल के पास रोहुआ नदी के किनारे से जमीन खोद कर शव निकाला।

इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए गवर्नमेंट मेडिकल अस्पताल, बेतिया भेज दिया। उसकी पहचान रामानंद शर्मा की पत्नी नेहा कुमारी (22) के रूप में हुई। थानाध्यक्ष रणधीर कुमार भट्ट ने बताया कि आरोपित पति को जेल भेज दिया गया। अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

दहेज के लिए कर दी हत्या

पुलिस के अनुसार, मृतका के पिता नरकटियागंज जयप्रकाशनगर वार्ड 12 निवासी राजेंद्र शर्मा ने 25 दिसंबर को पति सहित ससुराल के पांच लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उसने दहेज के लिए गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया था।

जमीन खोदकर निकाला गया शव 

पुलिस ने 26 दिसंबर को आरोपित पति को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में उसने शव छिपाने की सही जानकारी नहीं दी। तब पुलिस ने तकनीकी व मुखबिरों की मदद से शव की जानकारी ली। इसके बाद प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी व पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में जमीन खोदकर शव निकाला गया।

मृतका के पिता ने क्या कहा ?

मृतका के पिता ने बताया कि 08 मई 2023 को बेटी की शादी की थी। कुछ दिनों बाद दामाद व ससुराल वाले नेहा से एक लाख रुपये और बाइक की मांग करने लगे। 24 दिसंबर को उसकी हत्या कर शव गयाब कर दिया।

यह भी पढ़ें: Bihar Politics: Nitish Kumar के कारण क्या टूट जाएगा INDI गठबंधन? जदयू की इस नसीहत ने कांग्रेस को दी बड़ी टेंशन

यह भी पढ़ें: Bihar Politics: क्या है भाजपा की 70 बनाम 30 की सोशल इंजीनिरिंग ? राममंदिर दर्शन है इसका दूसरा अध्याय