Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पिता के साये के बिना देखा फौजी बनने का सपना, भारतीय सेना में चयन से चमका हरनाटांड़ का लाल

    Updated: Sat, 27 Jun 2026 02:46 PM (IST)

    Indian Army Selection: पश्चिम चंपारण के पप्पू कुमार यादव का भारतीय सेना में चयन हुआ है, जिन्होंने पिता के निधन और सीमित संसाधनों के बावजूद यह मुकाम हा ...और पढ़ें

    सेना की ट्रेनिंग पर रवाना होने से पहले पप्पू के घर पर एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। फोटो: जागरण

    सेना की ट्रेनिंग पर रवाना होने से पहले पप्पू के घर पर एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। फोटो: जागरण

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, हरनाटांड़ (पश्चिम चंपारण)। West Champaran Success Story: कहते हैं कि अगर हौसलों में उड़ान हो तो तंगहाली और मुश्किलें भी रास्ता नहीं रोक सकतीं। इसे सच कर दिखाया है पश्चिम चंपारण जिले के बगहा दो प्रखंड अंतर्गत बिनवलिया बोदसर पंचायत के बोदसर गांव निवासी स्वर्गीय भरत यादव के छोटे पुत्र पप्पू कुमार यादव ने।

    पप्पू का चयन भारतीय सेना में हुआ है, जिससे पूरे इलाके में जश्न का माहौल है। पप्पू की यह कामयाबी इसलिए खास है क्योंकि उन्होंने बेहद सीमित संसाधनों और गंभीर पारिवारिक चुनौतियों के बीच यह मुकाम हासिल किया है।

    पिता के असमय निधन के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा था, लेकिन ऐसे मुश्किल वक्त में उनके बड़े भाई हीरा यादव ढाल बनकर खड़े हुए। हीरा यादव ने पिता की भूमिका निभाते हुए पप्पू के पालन-पोषण से लेकर उनकी पढ़ाई और सेना की तैयारी में अपनी पूरी ताकत झोंक दी।

    बड़े भाई के इसी त्याग और सही मार्गदर्शन ने पप्पू को कभी टूटने नहीं दिया और आखिरकार उन्होंने अपने फौजी बनने के सपने को सच कर दिखाया।

    विदाई से पहले हुआ जोरदार सम्मान

    पप्पू की इस स्वर्णिम सफलता ने न सिर्फ उनके परिवार का सिर गर्व से ऊंचा किया है, बल्कि वह हरनाटांड़ के दूसरे युवाओं के लिए भी एक रोल मॉडल बन गए हैं। सेना की ट्रेनिंग पर रवाना होने से पहले पप्पू के घर पर एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

    इस भावुक और गौरवपूर्ण पल का गवाह बनने के लिए बिनवलिया बोदसर पंचायत की मुखिया सीमा देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, रिश्तेदार और क्षेत्र के गणमान्य लोग पहुंचे।

    सभी ने देश सेवा की राह पर कदम बढ़ाने जा रहे इस जांबाज को माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। पूरा गांव आज अपने इस लाल की कामयाबी पर झूम रहा है।

    फौजी दूल्हे को बिहार पुलिस वाली दुल्हन

    पप्पू के सेना में चयन होने की इस बड़ी खुशखबरी के बीच परिवार के लिए एक और बेहद सुखद संयोग सामने आया है, जिसने उनकी खुशियों को दोगुना कर दिया है। परिजनों ने बताया कि पप्पू कुमार यादव की शादी जिस युवती से तय हुई है, उसका चयन भी हाल ही में बिहार पुलिस में हुआ है।

    खबरें और भी

    एक तरफ जहां घर का बेटा देश की सीमाओं की रक्षा के लिए भारतीय सेना की वर्दी पहनने जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ आने वाली बहू राज्य की आंतरिक सुरक्षा की कमान संभालेगी। एक ही आंगन से सेना और पुलिस सेवा में दो-दो जवानों के तैयार होने की इस अनूठी दास्तान ने पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित कर दिया है।