Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जियो बैग तकनीक से थमेगा गंडक नदी का कटाव, पश्चिमी चंपारण के तटवर्ती गांवों को मिलेगी सुरक्षा

    Updated: Sat, 02 May 2026 03:37 PM (IST)

    पश्चिमी चंपारण के योगापट्टी में गंडक नदी के कटाव को रोकने के लिए जियो बैग तकनीक से कार्य शुरू किया गया है। लौरिया विधायक विनय बिहारी ने इसका उद्घाटन क ...और पढ़ें

    विधायक ने किया उद्घाटन। (जागरण)

    विधायक ने किया उद्घाटन। (जागरण)

    HighLights

    1. योगापट्टी में गंडक नदी कटाव रोधी कार्य शुरू।

    2. जियो बैग तकनीक से तटबंध निर्माण, 1.83 करोड़ लागत।

    3. विधायक विनय बिहारी ने किया कार्य का उद्घाटन।

    संवाद सूत्र, योगापट्टी। प्रखंड के सिसवा मंगलपुर स्थित गंडक नदी तट पर शुक्रवार को कटाव रोधी कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया।

    लौरिया विधायक विनय बिहारी ने पूजा-अर्चना कर जियो बैग से तटबंध निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। उद्घाटन के मौके पर संवेदक ध्रुव नारायणन सिंह ने बताया कि इस परियोजना पर करीब 1 करोड़ 83 लाख रुपये खर्च होंगे।

    गंडक नदी के किनारे हर वर्ष होने वाले कटाव से बचाव के लिए बरसात पूर्व यह कार्य कराया जा रहा है। जियो बैग तकनीक से नदी के किनारों को मजबूत किया जाएगा, जिससे मिट्टी का कटाव रुकेगा और आसपास के गांव सुरक्षित रहेंगे।

    चल रही कई योजनाएं

    विधायक विनय बिहारी ने कहा कि बिहार सरकार नदी कटाव की समस्या को गंभीरता से लेते हुए कई योजनाएं चला रही है। गंडक नदी का जलस्तर धीरे-धीरे बढ़ रहा है, जिससे तटवर्ती क्षेत्रों में खतरा बढ़ने की आशंका है।

    ऐसे में समय रहते इस कार्य की शुरुआत जरूरी थी। उन्होंने आश्वस्त किया कि निर्माण कार्य गुणवत्ता और वैज्ञानिक तरीके से पूरा कराया जाएगा, ताकि लोगों को लंबे समय तक इसका लाभ मिल सके।

    स्थानीय पूर्व मुखिया के पुत्र पप्पू पांडेय ने कहा कि विधायक के प्रयास से ही यह महत्वपूर्ण योजना धरातल पर उतर सकी है। मौके पर नरेश पटेल, अमिरका गद्दी, हसनैन देवान, रोली गद्दी सहित जनप्रतिनिधि, ग्रामीण और संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

    यह भी पढ़ें- पश्चिमी चंपारण के अनुमंडलीय अस्पताल के नए भवन की निविदा प्रक्रिया पूरी, 40 करोड़ से बनेगा आधुनिक परिसर

    खबरें और भी