Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पश्चिम चंपारण में आग लगने से 200 घर जले, 60 से अधिक कुत्तों और बकरियों की जिंदा जलकर मौत

    By Anil Kumar Yadav Edited By: Dharmendra Singh
    Updated: Fri, 10 Apr 2026 06:34 PM (IST)

    पश्चिम चंपारण के बैरिया प्रखंड की लौकरिया मुसहर टोली में शुक्रवार दोपहर भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में लगभग 200 घर जलकर राख हो गए, जिससे सैकड़ों परिव ...और पढ़ें

    घटना स्थल पर जुटी स्थानीय लोगों की भीड़। जागरण

    घटना स्थल पर जुटी स्थानीय लोगों की भीड़। जागरण

    HighLights

    1. लौकरिया मुसहर टोली में 200 घर जलकर राख।

    2. आग में 60 से अधिक पशुओं की दर्दनाक मौत।

    3. आपदा मंत्री ने पीड़ितों को तत्काल सहायता का आश्वासन दिया।

    संवाद सूत्र, बैरिया (पश्चिम चंपारण) । बैरिया प्रखंड के लौकरिया पंचायत अंतर्गत लौकरिया मुसहर टोली में शुक्रवार की दोपहर करीब एक बजे के आसपास आग लग गई ।

    जब आग लगी तब गांव के अधिकांश परिवार के लोग खेतों में काम करने के लिए गए थे। बच्चे व बुजुर्ग महिलाएं आग की लपेटे देख घर छोड़कर भागने लगी। हालांकि गांव में उठ रहे धुंआ को देखकर खेतों में काम कर रहे लोग पहुंचे, तब तक आग ने विकराल रुप धारण कर लिया था।

    करीब 210 घरों की बस्ती में 200 के आसपास घर जल गए हैं। घरों का सभी सामान, बर्तन, कपड़ा, अनाज, गैस सिलिंडर, गहना ,नगदी, साइकिल,मोटरसाइकिल आदि जल गया है।

    आगलगी में 60 से अधिक कुत्ते और बकरियों की जिंदा जलकर मौत हो गई है। आग बूझाने के दौरान सरोज मांझी की 15 वर्षीय पुत्री शिवानी कुमारी झुलस गई है, जिसको इलाज के लिए बेतिया ले जाया गया।

    आग लगने की सूचना मिलते ही गांव में अग्निशमन की तीन गाड़ियां पहुंचीं। आग बुझाने का कार्य शुरू किया गया।

    लेकिन तेज हवा के कारण फायर बिग्रेड की टीम को करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग बूझाने में सफलता मिली। आग कैसे लगी, इसकी जानकारी नहीं है। संभावना व्यक्त की जा रही है कि किसी के घर में चूल्हे से उड़ी चिंगारी से आग लगी है।

    fire in betiah

    सिलिंडर विस्फोट की आवाज से मची भगदड़

    प्राय: सभी गरीब परिवार हैं। अधिकांश को प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत गैस का कनेक्शन मिला था। कुछेक घरों में खाली सिलिंडर खाली थे, तो कुछेक ने हाल में ही रिफिल बुकिंग के बाद सिलिंडर ली थी।

    लेकिन गैस की किल्लत को लेकर सिलिंडर से खाना बनाने के बजाय चूल्हे पर प्राय: सभी घरों में खाना बन रहर्हाथा। आग लगने के दौरान सिलिंडर विस्फोट की आवाज से भगदड़ मच गई।

    प्रभारी अंचल अधिकारी मोहम्मद फिरोज इकबाल के नेतृत्व में कर्मचारी एवं अंचल नाजिर अनिल कुमार पहुंचे हैं। अग्नि पीड़ितों की सूची बनाई जा रही है।

    आग में जलकर बेटी के सुहाग का जोड़ा

    महंत मुखिया की पुत्री की शादी 19 अप्रैल को होनी है। शादी की सभी तैयारियां पूरी कर लिए थे। बेटी के सुबह का जोड़ा समेत गहना भी खरीद लिया गया था।

    सबकुछ जलकर राख हो गया है। महंत मुखिया को अब घर जलने के साथ साथ बेटी की शादी की भी चिंता सता रही है। भूषण हजरा के पुत्र की शादी मई माह में है। उनके घर में भी बेटे की शादी की तैयारी लगभग पूरी हो गई थी।

    खबरें और भी

    दूल्हन के लिए कपड़े, दूल्हा का कपड़ा आदि खरीदा जा चुका था। सबकुछ जल गया है। गांव के करीब एक दर्जन घरों में अगले तीन माह के अंदर बेटे- बेटियों की शादी होने वाली थी। इनका सबकुछ जल गया है।

    झुलसे मवेशियों के इलाज को पहुंची टीम

    आग में करीब एक दर्जन के आसपास पशु झुलस गए हैं। बीरबल मांझी की गाय की हालत चिंताजनक है। पशु चिकित्सा वैन गांव में पहुंची है। पशु चिकित्सा टीम के रामबाबू कुमार ने बताया कि झुलसे पशुओं का इलाज किया जा रहा है।

    लौकरिया पंचायत के मुखिया श्रवण कुमार गुप्ता एवं सरपंच प्रमोद सिंह ने बताया कि आग में करीब 200 परिवारों का घर जला है। कोई भी सामान घर से नहीं निकला है । अब इन लोगों के सामने रहने खाने एवं दिनचर्या की भी समस्या है।

    गांव में पहुंचे आपदा प्रबंधन मंत्री

    आग लगने की सूचना पर बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन मंत्री सह नौतन के विधायक नारायण प्रसाद पहुंचे। वे अग्नि पीड़ितों से मिले।

    अंचलाधिकारी एवं कर्मचारी को निर्देश देते हुए यह बताया कि अग्नि पीड़ित के लिए जेनरेटर की व्यवस्था तत्काल रहने के लिए प्लास्टिक सभी पीड़ितों को लिए तत्काल भोजन का व्यवस्था करने का निर्देश दिए। उन्होंने अग्नि पीड़ितों से यह कहा कि सरकार द्वारा मिलने वाली सुविधाएं शीघ्र उपलब्ध कराई जाएगा।