Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चिकन का मजा लेने वाले सावधान! नेपाल में बर्ड फ्लू का कहर, मुर्गा-मुर्गियों के आयात पर लगी रोक

    Updated: Sat, 04 Jul 2026 07:21 PM (IST)

    Chicken Import Ban: नेपाल के परसा जिले में बर्ड फ्लू के तेजी से फैलने के बाद भारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट जारी किया गया है। एसएसबी ने संक्रमित मुर्गिय ...और पढ़ें

    सीमावर्ती बाजारों में तस्करी की आशंका। फाइल फोटो

    सीमावर्ती बाजारों में तस्करी की आशंका। फाइल फोटो

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, सिकटा (पश्चिम चंपारण)। Indo Nepal Border SSB: नेपाल के पर्सा जिले में बर्ड फ्लू का संक्रमण तेजी से फैलने के बाद भारत-नेपाल सीमा से सटे इलाकों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।

    नेपाल में इस घातक संक्रमण के कारण लाखों मुर्गियों की मौत होने की सूचना है। आशंका जताई जा रही है कि भारी नुकसान से बचने के लिए वहां के पोल्ट्री कारोबारी संक्रमित मुर्गे-मुर्गियों को कम कीमत पर भारतीय सीमावर्ती बाजारों में तस्करी के जरिए खपाने की कोशिश कर सकते हैं।

    इसे देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों और स्थानीय प्रशासन ने लोगों से नेपाल से आने वाले कच्चे चिकन का सेवन न करने की अपील की है।

    आयात पर पूरी तरह रोक

    भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने संक्रमण की इनपुट मिलते ही सीमावर्ती इलाकों में गश्त और चौकसी बढ़ा दी है।

    एसएसबी की 47वीं बटालियन के सिकटा कंपनी प्रभारी, सहायक कमांडेंट रजत मिश्रा ने बताया कि नेपाल के पर्सा जिले के हालात को देखते हुए सीमा पार से मुर्गा-मुर्गियों के आयात पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। बॉर्डर पर हर आने-जाने वाले वाहन और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

    सस्ते के प्रलोभन से बचने की सलाह

    अधिकारियों के मुताबिक, सीमावर्ती क्षेत्रों में बड़ी संख्या में पोल्ट्री फार्म संचालित हैं। मुनाफे और नुकसान की भरपाई के लिए तस्कर बीमार व संक्रमित पक्षियों को बेहद सस्ते दामों पर भारतीय बाजारों में बेच सकते हैं।

    एसएसबी ने स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों को सचेत किया है कि वे ऐसे किसी भी प्रलोभन में न आएं। यदि कोई व्यक्ति अनजाने में भी संक्रमित मुर्गा-मुर्गी खरीदता है, तो इससे भारतीय क्षेत्रों में भी बर्ड फ्लू महामारी का रूप ले सकता है, जो इंसानों के लिए भी बेहद खतरनाक है।

    खबरें और भी

    बर्ड फ्लू का फैलाव भारत के सीमावर्ती इलाके में न हो, इसके लिए नेपाल से मुर्गा-मुर्गियों के आयात पर पूरी तरह रोक लगाई गई है। नाकों पर सख्ती बढ़ाने के साथ-साथ सीमावर्ती गांवों के लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है ताकि वे सुरक्षित रहें।

    -

    रजत मिश्रा, सहायक कमांडेंट, एसएसबी की 47वीं बटालियन