Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    86 दिन बाद खत्म हुई राजस्वकर्मियों की हड़ताल, 11 मई से शुरू होगा दाखिल-खारिज व अन्य काम

    By Rahul Verma Edited By: Ajit kumar
    Updated: Fri, 08 May 2026 04:41 PM (GMT+05:30)

    Bihar Revenue Employees: राजस्व कर्मचारियों की 86 दिनों से चली आ रही हड़ताल उच्चस्तरीय बैठक के बाद समाप्त हो गई है। अब 11 मई से दाखिल-खारिज सहित सभी र ...और पढ़ें

    इस खबर में प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

    इस खबर में प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है। 

    HighLights

    1. 86 दिनों से जारी राजस्व कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त।

    2. 11 मई से सभी राजस्व संबंधी कार्य होंगे शुरू।

    3. 17 सूत्री मांगों पर बनी सहमति, जनता को राहत।

    संवाद सहयोगी, नरकटियागंज (पश्चिम चंपारण)। Revenue Department News: बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ संयुक्त संघर्ष मोर्चा और राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के बीच हुई उच्चस्तरीय बैठक के बाद आखिरकार राजस्व कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त हो गई है।

    86 दिनों से जारी अनिश्चितकालीन हड़ताल खत्म होने के बाद सभी कर्मचारी 11 मई से अपने-अपने कार्यस्थलों पर लौटेंगे।

    17 सूत्री मांगों पर बनी सहमति

    गुरुवार को विभागीय सचिव जय सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में कर्मचारियों की 17 सूत्री मांगों पर सहमति बनी। इसके बाद कर्मचारियों ने हड़ताल और सामूहिक अवकाश समाप्त करने की घोषणा कर दी।

    11 फरवरी से चल रही थी हड़ताल

    राजस्व कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर 11 फरवरी 2026 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर थे। हड़ताल के कारण अंचल कार्यालयों में राजस्व से जुड़े कई कार्य लंबित हो गए थे, जिससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

    विभाग ने दिया समाधान का भरोसा

    राजस्व कर्मचारियों ने बताया कि सरकार की ओर से सकारात्मक पहल की गई है। विभाग ने आश्वासन दिया है कि विभागीय स्तर के मामलों का समाधान एक सप्ताह के भीतर और कैबिनेट स्तर के मामलों का निष्पादन एक माह के अंदर किया जाएगा।

    स्थानीय लोगों को राहत की उम्मीद

    हड़ताल समाप्त होने की घोषणा के बाद स्थानीय लोगों ने राहत जताई है। लोगों को उम्मीद है कि अब जमीन, दाखिल-खारिज और अन्य राजस्व संबंधी मामलों का निष्पादन तेजी से हो सकेगा।

    बैठक में मौजूद रहे कई प्रतिनिधि

    बैठक के निर्णय की पुष्टि सीओ सुधांशु शेखर सहित राजस्व कर्मचारी अंकित कुमार, रौशन कुमार, अमित तिवारी, अमित कुमार, रूपेश कुमार, अमितेश कुमार, धीरज कुमार, रिंटू राज, अमल शाश्वत और अन्य संघ प्रतिनिधियों ने की।

    खबरें और भी