Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बेतिया रेलवे स्टेशन बनेगा हाईटेक, दो एंट्री गेट के साथ मिलेंगी एयरपोर्ट जैसी आधुनिक सुविधाएं

    Updated: Mon, 03 Aug 2026 05:51 PM (IST)

    बेतिया रेलवे स्टेशन का 54 करोड़ रुपये की लागत से अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत तेजी से पुनर्निर्माण हो रहा है। यह स्टेशन आधुनिक सुविधाओं से लैस होकर ए ...और पढ़ें

    बेतिया रेलवे स्टेशन पर चल रहा निर्माण कार्य। जागरण

    बेतिया रेलवे स्टेशन पर चल रहा निर्माण कार्य। जागरण

    HighLights

    1. बेतिया स्टेशन का 54 करोड़ रुपये में हो रहा पुनर्निर्माण।

    2. एयरपोर्ट जैसी आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा नया स्टेशन।

    3. शहर के दोनों ओर होंगे प्रवेश-निकास द्वार।

    संवाद सूत्र, बेतिया (पश्चिम चंपारण) । अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बेतिया रेलवे स्टेशन का पुनर्निमाण कार्य तेजी से किया जा रहा है। करीब 54 करोड़ रुपये की लागत से स्टेशन का पुनर्निर्माण चल रहा है।

    निर्माण पूरा होने के बाद स्टेशन आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा और इसका स्वरूप एयरपोर्ट की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। रेलवे ने वर्ष 2029 तक परियोजना पूरी करने का लक्ष्य रखा है।

    रेलवे के आईओडब्ल्यू संजय कुमार ने बताया कि नए स्टेशन भवन की सबसे बड़ी विशेषता दोनों ओर प्रवेश और निकास द्वार होंगे। इससे शहर के दोनों हिस्सों के यात्रियों को स्टेशन तक पहुंचने में सुविधा होगी।

    वर्तमान में एक ही प्रवेश द्वार होने के कारण यात्रियों को भीड़ और असुविधा का सामना करना पड़ता है, लेकिन नई व्यवस्था से आवागमन आसान होगा और भीड़ का दबाव भी कम होगा। रेलवे अधिकारियों के अनुसार निर्माण कार्य चरणबद्ध तरीके से चल रहा है।

    पुराने स्टेशन भवन को ध्वस्त किया जा चुका है और नए भवन के लिए फाउंडेशन, स्टील स्ट्रक्चर तथा वेल्डिंग का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। निर्माण पूरा होने के बाद बेतिया रेलवे स्टेशन पश्चिम चंपारण के सबसे आधुनिक स्टेशनों में शुमार होगा।

    यात्रियों को मिलेंगी ये सुविधाएं

    नए स्टेशन भवन में विशाल प्रतीक्षालय, आधुनिक टिकट काउंटर, पर्याप्त पार्किंग, दिव्यांग यात्रियों के लिए विशेष सुविधाएं, लिफ्ट, एस्केलेटर, अत्याधुनिक शौचालय, डिजिटल सूचना प्रणाली और आकर्षक प्रकाश व्यवस्था विकसित की जा रही है। इसके साथ ही स्टेशन परिसर का सौंदर्यीकरण भी किया जाएगा, ताकि यात्रियों को स्वच्छ और आधुनिक वातावरण मिल सके।

    बानुछापर की ओर बनेगा दूसरा प्रवेश द्वार

    स्टेशन के बानुछापर की ओर सेकेंड एंट्री गेट का निर्माण भी किया जा रहा है। कार्यस्थल पर मौजूद जूनियर इंजीनियर ने बताया कि इस प्रवेश द्वार पर बुकिंग ऑफिस, टिकट काउंटर, आधुनिक प्रतीक्षालय तथा प्रवेश-निकास के लिए अलग मार्ग विकसित किया जाएगा।

    खबरें और भी

    इससे बानुछापर और आसपास के मोहल्लों व ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले यात्रियों को मुख्य प्रवेश द्वार तक जाने की आवश्यकता नहीं होगी। वे सीधे इस गेट से टिकट लेकर स्टेशन परिसर में प्रवेश कर सकेंगे, जिससे समय की बचत होगी और मुख्य द्वार पर भीड़ भी कम होगी।