Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जिस समय गोरखपुर पहुंचना था, उस वक्त बगहा स्टेशन पहुंची पैसेंजर, यात्रियों के जरूरी काम छूटे

    Updated: Mon, 13 Jul 2026 04:46 PM (IST)

    नरकटियागंज-गोरखपुर कैंट पैसेंजर (55097) सोमवार को बगहा स्टेशन पर चार घंटे की देरी से पहुंची, जिससे सैकड़ों यात्रियों की दिनभर की योजनाएं प्रभावित हुईं ...और पढ़ें

    इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

    इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

    HighLights

    1. नरकटियागंज-गोरखपुर पैसेंजर ट्रेन बगहा में चार घंटे लेट।

    2. यात्रियों के इलाज, व्यापार सहित कई जरूरी काम छूटे।

    3. रेलवे से समय पर परिचालन और सूचना की मांग।

    संवाद सूत्र, बगहा (पश्चिम चंपारण) । नरकटियागंज-गोरखपुर कैंट पैसेंजर (55097) सोमवार को करीब चार घंटे की देरी से बगहा रेलवे स्टेशन पहुंची। सुबह गोरखपुर जाने वाले यात्रियों के लिए यह सबसे महत्वपूर्ण ट्रेन मानी जाती है।

    इसके विलंब से सैकड़ों यात्रियों की दिनभर की योजनाएं प्रभावित हो गईं। इलाज, व्यापार, खरीदारी और अन्य जरूरी काम से यात्रा करने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

    गोरखपुर पहुंचने के समय बगहा पहुंची ट्रेन

    जानकारी के अनुसार, जिस समय तक ट्रेन को गोरखपुर पहुंच जाना चाहिए था, उसी समय वह बगहा स्टेशन पर पहुंची। ट्रेन के लगातार विलंब से कई यात्रियों के जरूरी काम छूट गए। कुछ लोगों ने लंबा इंतजार करने के बाद अपनी यात्रा ही रद कर दी।

    बारिश में भी घंटों करते रहे इंतजार

    सोमवार सुबह बारिश के बावजूद यात्री समय से पहले स्टेशन पहुंच गए थे। कई लोग सुबह छह बजे से प्लेटफॉर्म पर ट्रेन का इंतजार करते रहे। समय बीतने के साथ यात्रियों की बेचैनी और नाराजगी बढ़ती गई। सबसे ज्यादा परेशानी इस बात से हुई कि ट्रेन के आगमन को लेकर रेलवे की ओर से स्पष्ट जानकारी भी उपलब्ध नहीं कराई गई।

    इलाज के लिए निकले, लौटना पड़ा घर

    यात्री महावीर प्रसाद ने बताया कि उन्हें सिसवा बाजार में डॉक्टर से इलाज कराना था। वह सुबह छह बजे ही स्टेशन पहुंच गए थे, लेकिन करीब साढ़े नौ बजे तक ट्रेन नहीं आई। काफी देर इंतजार करने के बाद उन्होंने यात्रा रद्द कर घर लौटने का फैसला किया। उनका कहना था कि ट्रेन की अनिश्चितता के कारण पूरा कार्यक्रम बिगड़ गया।

    मरीज, व्यापारी और विद्यार्थियों की बढ़ी मुश्किलें

    यात्रियों ने बताया कि बगहा से गोरखपुर जाने के लिए सुबह के समय यही सबसे भरोसेमंद रेल सेवा है। इसके बार-बार विलंब से मरीजों, व्यापारियों, विद्यार्थियों और नौकरीपेशा लोगों को आर्थिक और मानसिक दोनों तरह की परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं।

    खबरें और भी

    यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से मांग की है कि ट्रेन का परिचालन समय पर सुनिश्चित किया जाए। यदि किसी कारणवश देरी हो, तो स्टेशन पर समय रहते सही सूचना उपलब्ध कराई जाए, ताकि यात्री अपनी यात्रा की वैकल्पिक व्यवस्था कर सकें।