यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Hajipur News: संदिग्ध परिस्थिति में महिला की मौत, भाई बोला- बहनोई रोज बहन के साथ करता था मारपीट
बिहार के महुआ में एक महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हुई है। इस मामले में हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस फिलहाल इस घटना की गहन जांच कर रही है ...और पढ़ें

HighLights
- बिछावन पर संदिग्ध स्थिति में पाया गया शव
- घटना के बाद इलाके में फैली सनसनी
संवाद सहयोगी, महुआ। महुआ थाना क्षेत्र के लक्ष्मी नारायणपुर पंचायत अंतर्गत रामपुर गांव में एक 30 वर्षीय महिला की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। मृतका स्थानीय कुंदन राय की 30 वर्षीय पत्नी खुशबू कुमारी बताई गई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर आसपास के लोग जुट गए।
लोगों ने घटना की जानकारी महुआ थाना को दी। सूचना मिलते ही महुआ थाना अध्यक्ष प्रभात रंजन सक्सेना पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया। पुलिस फिलहाल घटना की गहन जांच कर रही है।
पति-पत्नी के बीच अक्सर होती थी मारपीट
मिली जानकारी के अनुसार, खुशबू कुमारी की संदिग्ध स्थिति में शव बिछावन पर पाया गया। शव मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतका की एक पुत्री और एक पुत्र है। मृतक के भाई ने बताया कि उसकी बहन को उसके बहनोई अक्सर पीटा करते थे। इस बात की शिकायत उसकी बहन उससे अक्सर करती थी।

भाई ने आगे बताया कि इधर पिछले कुछ दिनों से रोज मारपीट की घटना होती थी। इस बीच, आज सुबह जानकारी मिली कि उसकी बहन की मौत हो गई।
घर में शव छुपाकर रखने का मामला
वहीं, शव को कुंदन राय ने घर में छुपा कर रखा है। उसने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही महुआ थाना को खबर दी गई। जिसके बाद संदिग्ध स्थिति में शव पाया गया।
खबरें और भी
भाई ने बताया कि मृतक के नाक से खून बह रहा था। वहीं, थाना अध्यक्ष प्रभात रंजन सक्सेना ने बताया कि अभी तक किसी तरह का कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। लेकिन मामले की जांच हर पहलू पर की जा रही है।