Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    वैशाली में अज्ञात वाहन ने ली 47 साल के व्यक्ति की जान, मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम

    Updated: Sun, 19 Jul 2026 10:47 AM (IST)

    पातेपुर थाना क्षेत्र के रमौली डभैच रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से 47 वर्षीय लाला पासवान की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने महुआ-ताजपुर मार्ग ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    जागरण संवाददाता, हाजीपुर। महुआ-ताजपुर मार्ग पातेपुर थाना क्षेत्र के रमौली डभैच रोड पर शनिवार देर रात हुए सड़क हादसे में एक 47 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान मंडईडीह वार्ड-13 निवासी सकिंदर पासवान के 47 वर्षीय पुत्र लाला पासवान के रूप में हुई है।

    घटना की सूचना पर मृतक के गांव में कोहराम मच गया। स्वजन का रोते-रोते बुरा हाल है। मिली जानकारी के अनुसार लाला पासवान शनिवार देर रात पैदल दवा लेने के लिए घर से निकले थे।

    डभैच चौक के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां रविवार सुबह इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

    घटना की खबर मिलते ही स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वहीं घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने रविवार सुबह डभैच नहर के पास महुआ-ताजपुर मार्ग को जाम कर दिया और मृतक के स्वजन को मुआवजा देने की मांग करने लगे।

    सड़क जाम के कारण इस मार्ग पर यातायात पूरी तरह बाधित रहा। सूचना पर पातेपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों को उचित कार्रवाई और जांच का भरोसा देकर समझा-बुझाकर जाम हटवाया।

    इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, हाजीपुर भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और अज्ञात वाहन की पहचान की जा रही है। इस हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर है।

    खबरें और भी

    घटना के संबंध में स्थानीय थाना के पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर घटना के संबंध में जानकारी लेने के पश्चात कागजी कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया।

    यह भी पढ़ें- सोनपुर में बीमारी ठीक करने का झांसा दे तांत्र‍िक ने बुलाया, प‍िता को बाहर भेज नाबालिग से क‍िया दुष्‍कर्म