Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    वैशाली में मनचले लड़कों का आतंक! नाबालिग लड़की को लेकर फरार, यौन शोषण और ब्लैकमेलिंग का आरोप

    Updated: Sat, 06 Dec 2025 10:37 AM (GMT+05:30)

    गोरौल के पीरापुर गांव में नाबालिग लड़की के लापता होने से सनसनी फैल गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ मनचले लड़के लड़कियों को बहला-फुसलाकर यौन शोषण कर ...और पढ़ें

    नाबालिग लड़की को लेकर फरार

    नाबालिग लड़की को लेकर फरार

    HighLights

    1. नाबालिग लड़की लापता, यौन शोषण का आरोप

    2. पीरापुर गांव में मनचलों का आतंक

    3. पुलिस जांच में जुटी, आवेदन नहीं मिला

    संवाद सूत्र, गोरौल। थाना क्षेत्र के पीरापुर गांव एक बार फिर चर्चा में है। गांव के ही कुछ युवक अल्पसंख्यक समुदाय की नाबालिग लड़की को लेकर फरार बताए जा रहे है। लड़की के स्वजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी है। इस बीच गुरुवार की देर रात एक 16 वर्षीय लड़की गोरौल थाना पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। 

    ग्रामीणों का आरोप है कि पीरापुर में कुछ मनचले लड़कों का गिराेह है। वह नाबालिग लड़कियों को बहला-फुसलाकर शादी का झांसा देकर अपने साथ ले जाते है। बाहर ले जाकर पांच-छह लड़के जुट जाते हैं। 

    इसके बाद डरा-धमका कर यौन शोषण का शिकार बनाते हैं और फिर ब्लैकमेल कर कहीं छोड़ जाते हैं या उसे ठिकाना लगा देते हैं।

    लड़की को ही बदचलन साबित करने का प्रयास

    स्थानीय लोगों का आरोप है कि मनचले अपने को बचाने के लिए लड़की को ही बदचलन साबित करने का प्रयास करते हैं। इसके बाद लड़कियों की चुप्पी से इनका मनोबल बढ़ते चला गया है। यह गिरोह लगातार घटना पर घटना दोहराते जा रहे हैं। कई बार पंचायत में दवाब बना कर मामले को रफ-दफा कर दिया गया है।

    मालूम हो कि पिछले जुलाई माह में एक मनचले ने गांव की संजना भारती को शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गए थे। इस दौरान कई दिनों तक दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर शव को मकई के खेत में दफना दिया था। 

    लड़की का कंकाल बना शव बरामद

    पुलिस ने कुछ दिन बाद लड़की का कंकाल बनी शव बरामद की थी। फारेंसिक टीम और वरीय अधिकारियों की जांच के बाद भी मनचले पर ठोस कार्रवाई नहीं होने से इनका मनोबल बढ़ते जा रहा है। मालूम हो कि संजना भारती हत्याकांड में यहां के कई पुलिस पदाधिकारियों पर गाज भी गिरी और कई लोग गिरफ्तार भी हुए। 

    खबरें और भी

    इसके बावजूद गिरोह गांव की भोली-भाली लड़कियों को प्रेम जाल में फंसा कर अपना शिकार बना रहे हैं।उनका यौन शोषण या दूसरे शहरों में बेच देने या उसकी हत्या कर देने की घटनाएं हो रही है।

    इस संबंध में थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि थाने पर एक पीड़िता आयी थी। उसके साथ उसके स्वजन भी आए थे। इस मामले में अभी तक कोई आवेदन नही मिला है। हालांकि इसके बाद भी पुलिस टीम छानबीन कर रही है।