हाजीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, देसी कट्टा-कारतूस और चाकू के साथ दो बदमाश गिरफ्तार
हाजीपुर पुलिस ने गुप्त सूचना पर भगवानपुर पकड़ी मार्केट से दो बदमाशों ऋतिक रोशन और विनोद सिंह को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक देसी कट्टा, दो कारतूस ...और पढ़ें

देसी कट्टा-कारतूस और चाकू के साथ दो बदमाश गिरफ्तार
HighLights
हाजीपुर पुलिस ने दो बदमाशों को किया गिरफ्तार।
देसी कट्टा, कारतूस और धारदार चाकू बरामद हुए।
एक बदमाश पर पहले से कई मामले दर्ज।
जागरण संवाददाता, हाजीपुर। लालगंज थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर भगवानपुर पकड़ी मार्केट के निकट से देसी कट्टा कारतूस धारदार चाकू के साथ दो बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किया गया बदमाश के पास से पुलिस ने एक देसी कट्टा दो कारतूस एवं एक धारदार चाकू बरामद किया।
बदमाश से पूछताछ के पश्चात प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। यह जानकारी लालगंज थाना अध्यक्ष मनमोहन कुमार ने दी। उन्होंने कहा कि गुप्त सूचना मिली कि भगवानपुर पकड़ी मार्केट के पास किसी घटना को अंजाम देने हेतु अवैध हथियार के साथ दो बदमाश एकत्रित हुए हैं।
इस सूचना को वरीय पुलिस पदाधिकारी को अवगत कराते हुए पुलिस पदाधिकारी एवं बल के साथ भगवानपुर पकड़ी बाजार पहुंचे तो पुलिस वाहन को देखकर तेजी से भागने एवं छिपाने का दो व्यक्ति प्रयास करने लगा। जिसे साथ के पुलिस बल के सहयोग से पकड़ लिया गया।
कमर से देसी लोडेड कट्टा बरामद
पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम रितिक रोशन उर्फ ऋतिक पासवान पिता गणेश पासवान मधुसूदन पकरी थाना लालगंज एवं विनोद सिंह पिता सुरेश सिंह थाना राजापाकर बताया।
पकड़े गए दोनों व्यक्ति की तलाशी ली गई तो रितिक रोशन और रितिक कुमार के पेट एवं शर्ट जैकेट से छुपाए हुए कमर के बाएं तरफ खोसा हुआ एक लोडेड देसी कट्टा, पेट के पैकेट से एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया
खबरें और भी
वहीं विनोद सिंह के पहने हुए पैंट शर्ट एवं जैकेट की तलाशी लेने के क्रम में पेट के दाहिने पैकेट से एक तेज धारदार चाकू जिसमें दोनों तरफ धार लगा हुआ बरामद किया गया।
आर्म्स एक्ट के मामले में मामला दर्ज
भागने एवं हथियार रखने के बारे में पूछने पर दोनों ने बताया कि एक दोस्त से मिलने आए थे। एवं पूर्व में कई थानों में केस होने के दर से भागने लगे। दोनों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।
गौरतलब हो कि गिरफ्तार ऋतिक पर पहले से भी लूट, छिनतई और आर्म्स एक्ट के मामले में मामला दर्ज है। विगत नवंबर महीने में इतवारपुर सिसोला निवासी पंकज कुमार के साथ ऋतिक कुमार ने अपने अन्य साथियों के सहयोग से पिस्टल के बल पर 25 सौ रुपए नगद, सोने का चैन तथा स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल छीन लिया था एवं पिस्टल के बट से मारपीट किया था। इस मामले में लालगंज थाना कांड संख्या 551/2025 पूर्व से दर्ज है।