Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Hajipur News: हाजीपुर में एक साथ 27 बदमाशों को क्यों गिरफ्तार किया गया? सामने आई बड़ी वजह, SP खुद उतरे मैदान में

    Updated: Wed, 26 Jun 2024 03:50 PM (GMT+05:30)

    Hajipur News बिहार के हाजीपुर में पुलिस अधीक्षक हर किशोर राय के नेतृत्व में चलाए गए विशेष अभियान के तहत जिले की पुलिस ने 27 आरोपितों को गिरफ्तार कर ब ...और पढ़ें

    हाजीपुर में एक साथ 27 बदमाश गिरफ्तार (जागरण)
    हाजीपुर में एक साथ 27 बदमाश गिरफ्तार (जागरण)

    HighLights

    1. हाजीपुर में एसपी के निर्देशन में 27 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया
    2. विशेष छापेमारी अभियान चलाकर देसी शराब शराब भी बरामद किया गया

     जागरण संवाददाता, हाजीपुर। Hajipur News: पुलिस अधीक्षक हर किशोर राय के निर्देशन में चलाए गए विशेष अभियान के तहत जिले की पुलिस ने हत्याकांड, चोरी, दुष्कर्म, पुलिस पर हमला, अपहरण, वारंटी, उत्पाद अधिनियम एवं अन्य कांडाें में 27 आरोपितों को गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। एसपी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार को जिले के विभिन्न थाना एवं ओपी क्षेत्र में पुलिस ने अभियान चलाकर आरोपितों को गिरफ्तार किया।

    एसपी ने बताया कि हत्याकांड में दो, दुष्कर्म के मामले में एक, पुलिस पर हमला में 10, अपहरण कांड में एक, चोरी के मामले में दो, वारंटी पांच, अन्य कांड में एक, उत्पाद अधिनियम में पांच आरोपितों की गिरफ्तारी की गई है। अभियान के दौरान जिले में पांच कुर्की वारंट का निष्पादित किया गया।

    जिला में विशेष छापेमारी अभियान चलाकर 4.5 लीटर देसी शराब शराब बरामद किया गया। जिला में वाहन जांच अभियान चलाकर वाहन चालकों से 01 लाख 73 हजार रुपया जुर्माना वसूला गया है। बताया गया कि यह अभियान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में निरंतर जारी रहेगा।

    ये भी पढ़ें

    Samrat Chaudhary: सम्राट चौधरी ने कह दी लालू के दिल पर चोट लगने वाली बात, सियासत हुई तेज; अब क्या करेगी RJD?

    Tejashwi Yadav: 'पीएम कहेंगे चुपचाप पुल गिरते देखो नहीं तो....', तेजस्वी के बयान से सियासी भूचाल, अब क्या करेगी BJP?

    खबरें और भी