Bihar Jobs: 10वीं-12वीं और ITI पास के लिए खुशखबरी, सुपौल के रोजगार शिविर से सीधे मिलेगी नोएडा में नौकरी
सुपौल जिला नियोजनालय 20 जुलाई को एक दिवसीय रोजगार शिविर आयोजित करेगा, जिसमें विजन इंडिया सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 100 एनएपीएस ट्रेनी पदों पर भ ...और पढ़ें

सुपौल के रोजगार शिविर से सीधे मिलेगी नोएडा में नौकरी (AI Generated Image)
HighLights
20 जुलाई को सुपौल में एक दिवसीय रोजगार शिविर।
विजन इंडिया सर्विसेज द्वारा 100 एनएपीएस ट्रेनी पदों पर भर्ती।
10वीं/12वीं/आईटीआई पास 18-28 वर्ष के लिए नोएडा में नौकरी।
जागरण संवाददाता, सुपौल। जिला नियोजनालय, सुपौल की ओर से युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के तत्वावधान में 20 जुलाई (सोमवार) को एक दिवसीय रोजगार शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर संयुक्त श्रम भवन स्थित जिला नियोजनालय परिसर में सुबह 11 से शाम 4 बजे तक चलेगा।
शिविर में निजी क्षेत्र की कंपनी विजन इंडिया सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा एनएपीएस ट्रेनी के 100 पदों पर भर्ती की जाएगी। अभ्यर्थियों का चयन सीधे साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा।
चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति नोएडा स्थित मैन्युफैक्चरिंग इकाई में होगी। जिला नियोजनालय के अनुसार, इन पदों के लिए 18 से 28 वर्ष आयु वर्ग के पुरुष एवं महिला अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं अथवा आइटीआई निर्धारित की गई है।
चयनित अभ्यर्थियों को 15,000 से 15,500 रुपये प्रतिमाह वेतन के साथ कैंटीन सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। रोजगार शिविर में नेशनल करियर सर्विस पोर्टल पर निश्शुल्क निबंधन की भी व्यवस्था रहेगी।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि शिविर में प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क है तथा अभ्यर्थी किसी भी दलाल या एजेंट के झांसे में न आएं और सीधे नियोजक से संपर्क करें।
जिला नियोजनालय ने रोजगार के इच्छुक युवाओं से निर्धारित समय पर शिविर में पहुंचकर इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।