Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे सिवान, भाजपा कार्यकर्ताओं में दिखा गजब का उत्‍साह; सारण में करेंगे बैठक

    Updated: Wed, 28 Feb 2024 09:35 AM (IST)

    सारण क्लस्टर बैठक में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ परिचर्चा करने आज रक्षा मंत्री सिवान पहुंच रहे हैं। इसे लेकर तैयारी पूरी है। लोकसभा चुनाव से पहले उनका ...और पढ़ें

    सारण क्लस्टर बैठक के लिए आज सिवान पहुंच रहे रक्षा मंत्री।
    सारण क्लस्टर बैठक के लिए आज सिवान पहुंच रहे रक्षा मंत्री।

    HighLights

    1. लोकसभा चुनाव से पहले उनका सिवान पहुंचना कई मायनों में अहम।
    2. बैठक में लोकसभा कोर कमेटी के सदस्य सहित कई अन्‍य रहेंगे मौजूद।

    जागरण संवाददाता, सिवान। लोकसभा चुनाव 2024 की घोषणा से ठीक पहले भारत सरकार के रक्षा मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह बुधवार को भारतीय जनता पार्टी सारण क्लस्टर बैठक में शामिल होने के लिए सिवान पहुंच चुके हैं। पुलिस लाइन में हैलीकॉप्‍टर से लैंडिंग के बाद कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्‍वागत किया। रक्षा मंत्री के आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 

    डीएम व एसपी ने लिया कार्यक्रम स्‍थल का जायजा

    मंगलवार को डीएम मुकुल कुमार गुप्ता व एसपी अमितेश कुमार ने संयुक्त रूप से पुलिस लाइन में बने हेलीपैड व शहर के परी वाटिका स्थित होटल अशोका रेसीडेंसी कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया।

    इस दौरान पदाधिकारियों ने सुरक्षा की तैयारी का भी अवलोकन किया। साथ ही फ्लीट का डेमो किया गया। साथ ही पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए। वहीं दूसरी ओर उनके आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भी तैयारी पूरी कर ली गई है।

    रक्षा मंत्री का सिवान पहुंचना अहम

    लोकसभा चुनाव से पहले उनका सिवान पहुंचना कई मायनों में अहम माना जा रहा है। यह दौरा राजनीतिक और सामरिक दोनों ही दृष्टि से काफी महत्व रखती है।

    डीएम ने बताया था कि बुधवार की दोपहर 2.30 बजे रक्षा मंत्री का विशेष हेलीकाप्टर शहर के पुलिस लाइन में बने हेलीपैड पर लैंडिंग करेगा, जहां चयनित 15 लोगों द्वारा गुलाब का फूल देकर उनका स्वागत किया जाएगा।

    इसके बाद उनका काफिला कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेगा, जहां पहुंचने के बाद वह जलपान करेंगे और इसके बाद आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर आयोजित परिचर्चा में भाग लेंगे।

    बैठक में ये सभी रहेंगे शामिल

    बैठक की समाप्ति के बाद वे पुन: हेलीपैड पहुंचकर अगले कार्यक्रम के लिए रवाना हो जाएंगे। कार्यक्रम के संबंध में भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने बताया कि सारण क्लस्टर बैठक में सारण प्रमंडल के छपरा, महाराजगंज, सिवान एवं गोपालगंज लोकसभा क्षेत्र के वर्तमान सांसद, विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, विधान पार्षद एवं लोकसभा कोर कमेटी के सदस्य शामिल रहेंगे।

    खबरें और भी

    निरीक्षण के दौरान सदर अनुमंडल पदाधिकारी सुनिल कुमार, सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजय कुमार सिंह, भूमि सुधार उप समाहर्ता सह गोपनीय शाखा के विशेष कार्य पदाधिकारी शहबाज खान, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी मनीष कुमार सहित अन्य वरीय पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

    यह भी पढ़ें: इनामी DSP ने किया सरेंडर, गया कोर्ट से भेजा गया जेल; सरकारी क्वार्टर में नाबालिग संग किया था दुष्‍कर्म

    यह भी पढ़ें: Bihar News: लालू परिवार की करीबी राजद विधायक के घर ईडी की छापेमारी, अधिकारियों ने 16 घंटे तक पूछताछ की