विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सिवान से गोरखपुर जाना हुआ आसान! यूपी परिवहन निगम की बस सेवा शुरू, दर्जनों गांवों को मिली राहत

Updated: Sat, 11 Apr 2026 11:42 AM (IST)

गुठनी के डरैला गांव से गोरखपुर के लिए लंबे समय से चली आ रही परिवहन समस्या अब दूर हो गई है। सोहागरा पंचायत के मुखिया रंजीत कुशवाहा के प्रयासों से सरकारी बस सेवा शुरू की गई है।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सूत्र, गुठनी (सिवान)। प्रखंड क्षेत्र के डरैला गांव से गोरखपुर जाने के लिए लंबे समय से चली आ रही परिवहन समस्या अब दूर हो गई है। शुक्रवार को सोहागरा पंचायत के मुखिया रंजीत कुशवाहा के प्रयास से सरकारी बस सेवा की शुरुआत की गई।

उत्तर प्रदेश के भाटपाररानी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक सभा कुंवर कुशवाहा के सहयोग से इस बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस नई बस सेवा से डरैला, बिसुनपुरा, सोहागरा, कुरमौली, मियागुंदी, सेमाटार, हरपुर, दीर्घपुरा, खिलवा, टड़वा समेत दर्जनों गांवों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।

अब तक इन क्षेत्रों के लोगों को गोरखपुर जाने के लिए काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था, क्योंकि सीधे परिवहन सुविधा उपलब्ध नहीं था। नई व्यवस्था के तहत बस रोजाना सुबह 6.30 बजे डरैला से खुलेगी और अकटही व सलेमपुर होते हुए गोरखपुर पहुंचेगी।

वहीं वापसी में यह बस शाम चार बजे गोरखपुर से खुलेगी और करीब सात बजे डरैला पहुंचेगी। बस सेवा के शुभारंभ के मौके पर क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल रहा।

कार्यक्रम में मुखिया अमित चौबे, श्रीनिवास गुप्ता, मुखिया प्रतिनिधि मुन्ना कुशवाहा, उदयप्रकाश राम, सरपंच विजय पाल, प्रधान विजय गुप्ता, संटू राय,अजय गुप्ता, भरत प्रसाद आदि मौजूद थे।अनिल गुप्ता, रामविचार समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- पूर्वी चंपारण में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई, आदापुर थाने में रिश्वत लेते मुंशी गिरफ्तार

यह भी पढ़ें- क्या है ज्ञान भारतम् मिशन एप? जिसके तहत 75 वर्ष पुरानी पांडुलिपियों का होगा डिजिटाइजेशन, पटना में सर्वे का कार्य शुरू