Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पति को पता नहीं, प्रेमी से मिल रही महिला की ग्रामीणों ने पकड़कर शादी कराई, सीतामढ़ी का मामला

    By Ashwani Kumar Edited By: Dharmendra Singh
    Updated: Wed, 11 Mar 2026 08:51 PM (IST)

    सीतामढ़ी के चोरौत में एक सात साल के बच्चे की मां को ग्रामीणों ने उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा। महिला का पति दिल्ली में मजदूरी करता है ...और पढ़ें

    इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

    इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

    HighLights

    1. सीतामढ़ी में महिला प्रेमी संग आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ी गई।

    2. ग्रामीणों ने पंचायत कर आधी रात को शादी करा दी।

    3. महिला का पति दिल्ली में मजदूरी करता है।

    संवाद सहयोगी, चोरौत (सीतामढ़ी) । यह कहानी सुनने में जैसे किसी फिल्म की पटकथा लगती है। गांव के बीचों-बीच, जहां लोग परंपराओं और नैतिकता के कड़े नियमों के पक्के हैं, वहां एक महिला अपने प्रेमी से मिल रही थी।

    लेकिन उसकी यह छिपी हुई मोहब्बत ग्रामीणों की नजरों से बच नहीं सकी। और फिर क्या हुआ गांववालों ने हस्तक्षेप किया और उसकी शादी करवा दी।

    सात साल के बच्चे की मां

    चोरौत थाना क्षेत्र के एक गांव में इस अजीबोगरीब मामले की खूब चर्चा हो रही है। पति के बाहर रहने का फायदा उठाकर एक विवाहित महिला अपने प्रेमी के साथ पकड़ी गई। महिला सात साल के बच्चे की मां है। ग्रामीणों ने उसे प्रेमी के साथ पकड़कर बाद में उसकी उससे शादी करा दी है।

    पति दिल्ली में करता है मजदूरी

    बताया गया कि महिला का पति जीविकोपार्जन के लिए दिल्ली में मजदूरी करता है। इसी बीच गांव के ही बबन पाठक के साथ महिला के अवैध संबंध बन गए। मंगलवार की रात जब बबन पाठक महिला के घर पहुंचा तो ग्रामीणों ने घेराबंदी कर दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया।

    इसके बाद गांव में हंगामा मच गया। बदनामी और मामले को सुलझाने के लिए ग्रामीणों ने पंचायत बैठाकर फैसला लिया और आधी रात को ही दोनों की शादी करा दी। शादी के बाद युवक महिला को अपने घर ले गया।

    घटना के बाद से पूरे इलाके में यह चर्चा का विषय बना हुआ है। दिल्ली में मौजूद महिला के पति को घटना की जानकारी दे दी गई है। इस मामले में अब तक दोनों में से किसी भी पक्ष ने थाने में आवेदन नहीं दिया है।

    खबरें और भी