सीतामढ़ी से दिल्ली जा रहा था युवक, ट्रेन से गिरा या दिया गया धक्का? चचेरे भाई पर हत्या का आरोप
सीतामढ़ी के कलीमुद्दीन अंसारी की ट्रेन से गिरकर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने चचेरे भाई पर हत्या का आरोप लगाया है, पुलिस एक संदिग्ध स ...और पढ़ें

युवक की मौत की सूचना पर मायूस स्वजन।
HighLights
सीतामढ़ी के कलीमुद्दीन अंसारी की ट्रेन से गिरकर संदिग्ध मौत।
परिजनों ने चचेरे भाई अफजल अंसारी पर हत्या का आरोप लगाया।
पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।
संवाद सूत्र, सीतामढ़ी । नगर थाना क्षेत्र के हुसैना बाजार स्थित खाजा हसनपुर अंसारी मोहल्ला निवासी कलीमुद्दीन अंसारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना को लेकर स्वजन ने चचेरे भाई पर सुनियोजित हत्या का आरोप लगाया है।
पुलिस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ रही है। मृतक के स्वजन ने बताया कि मोहर्रम के दौरान कलीमुद्दीन और उसके चचेरे भाई अफजल अंसारी के बीच विवाद हुआ था। बाद में दोनों के बीच समझौता हो गया।
आरोप है कि इसके बाद अफजल ने कलीमुद्दीन को अहमदाबाद में काम दिलाने का झांसा देकर अमृत भारत एक्सप्रेस से दिल्ली अपने साथ ले गया। स्वजन का कहना है कि बस्ती रेलवे स्टेशन पहुंचने पर अफजल ने फोन कर सूचना दी कि कलीमुद्दीन ट्रेन से गिर गया है।
जबकि बाद में उसका शव बस्ती स्टेशन से करीब 30 किलोमीटर आगे बभनान रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे ट्रैक से लगभग 15 फीट दूर मिला। स्वजन का आरोप है कि पुरानी रंजिश के कारण अफजल ने ट्रेन के गेट के पास ले जाकर कलीमुद्दीन को धक्का दे दिया, जिससे वह गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।
इलाज के दौरान रविवार की देर रात उसकी मौत हो गई। घटना के बाद स्वजन में आक्रोश है। पुलिस ने मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
नगर थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष चंद्रभूषण शुक्ला ने बताया कि स्वजन से आवेदन प्राप्त होने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले के सभी बिंदुओं की जांच की जा रही है।
- बस्ती में ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, स्वजन ने चचेरे भाई पर लगाया हत्या का आरोप
- विवाद के बाद सुलह हो जाने के बाद अहमदाबाद में काम दिलाने का झांसा देकर अमृत भारत एक्सप्रेस से दिल्ली ले जा रहा था अफजल अंसारी
- ट्रेन में जानबूझकर धक्का देकर गिराने का आरोप, एक युवक को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछ