समस्तीपुर में स्नान करने के दौरान पोखर में डूबने से भाई-बहन की मौत
सीतामढ़ी के परिहार थाना क्षेत्र के सहजौली गांव में रविवार को पोखर में डूबने से सगे भाई-बहन की मौत हो गई। दोनों बच्चे नहाने के दौरान गहरे पानी में चले ...और पढ़ें

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।
संवाद सहयोगी, सीतामढ़ी। परिहार थाना क्षेत्र के सहजौली गांव में रविवार की दोपहर पोखर में डूबने से सगे भाई-बहन की मौत हो गई। मृतकों की पहचान सहजौली गांव निवासी चंदन साह के पुत्र आयुष कुमार (5) और पुत्री कृति कुमारी (8) के रूप में हुई हैं।
जानकारी के अनुसार, दोनों भाई-बहन रविवार को गांव के पश्चिम स्थित सरेह के पोखर में नहाने गए थे। नहाने के दौरान दोनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे।
कुछ देर बाद पोखर के पास मौजूद लोगों की नजर बच्चों पर पड़ी। ग्रामीणों ने शोर मचाते हुए तत्काल पोखर में छलांग लगाई और काफी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला।
आनन-फानन में दोनों बच्चों को इलाज के लिए सदर अस्पताल, सीतामढ़ी ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।
घटना की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष पंकज यादव ने बताया कि सहजौली गांव के दो बच्चों के पोखर में डूबने की सूचना मिली थी। शवों का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया जा रहा है।