Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सीतामढ़ी के परिहार में ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत, एक गंभीर घायल

    Updated: Wed, 27 May 2026 04:38 PM (GMT+05:30)

    सीतामढ़ी के परिहार थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रैक्टर पलटने से चालक मोहन राय की मौत हो गई। बच्चे को बचाने के प्रयास में यह दुर्घटना ह ...और पढ़ें

    चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और ट्रैक्टर सड़क किनारे पलट गया। प्रतीकात्मक फोटो

    चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और ट्रैक्टर सड़क किनारे पलट गया। प्रतीकात्मक फोटो

    जागरण संवाददाता, सीतामढ़ी। Sitamarhi Accident: जिले के परिहार थाना क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना नोनाही मंदिर के समीप हुई, जहां तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया।

    बच्चे को बचाने के दौरान हुआ हादसा

    जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर नोनाही से भवानीपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान अचानक सड़क पर एक बच्चा आ गया। बच्चे को बचाने के प्रयास में चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और ट्रैक्टर सड़क किनारे पलट गया।

    हादसे में चालक ट्रैक्टर के नीचे दब गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

    मृतक की हुई पहचान

    मृतक की पहचान सुरसंड थाना क्षेत्र के सुंदरपुर गांव निवासी 38 वर्षीय मोहन राय के रूप में हुई है। वहीं ट्रैक्टर पर सवार अभिनंदन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।

    घायल को इलाज के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है।

    पुलिस ने ट्रैक्टर किया जब्त

    घटना की सूचना मिलने पर परिहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर को भी जब्त कर लिया है।