Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Saraswati Puja 2026 में शांति भंग करने वालों की खैर नहीं, अश्लील या भड़काऊ गाने बजाने पर होगी कार्रवाई

    Updated: Sat, 17 Jan 2026 01:43 PM (IST)

    चोरौत थाना परिसर में आगामी सरस्वती पूजा के शांतिपूर्ण आयोजन हेतु शांति समिति की बैठक हुई। थानाध्यक्ष मोनी कुमारी और बीडीओ अमित कुमार अमन ने अध्यक्षता ...और पढ़ें

    सरस्वती पूजा के दौरान शांति भंग करने वालों की खैर नहीं

    सरस्वती पूजा के दौरान शांति भंग करने वालों की खैर नहीं

    HighLights

    1. शांति समिति बैठक में सरस्वती पूजा की तैयारियों पर चर्चा।

    2. अश्लील गाने और संगीत सिस्टम पर पूर्ण प्रतिबंध।

    3. सार्वजनिक पूजा पंडालों के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य।

    संवाद सहयोगी, चोरौत। आगामी सरस्वती पूजा के शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर शुक्रवार को चोरौत थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष मोनी कुमारी और प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार अमन ने संयुक्त रूप से की। 

    बैठक को संबोधित करते हुए बीडीओ अमित कुमार अमन ने कहा पूजा के दौरान सरकारी निर्देशों का सख्ती से पालन करना अनिवार्य होगा। उन्होंने कहा कि किसी भी पूजा पंडाल में म्युजिक सिस्टम बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। केवल निर्धारित डेसीबल में लाउडस्पीकर के प्रयोग की अनुमति होगी। अश्लील या भड़काऊ गाने बजाने वाली समितियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

    पूजा पंडाल के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य

    थानाध्यक्ष मोनी कुमारी ने सभी पूजा समितियों और जनप्रतिनिधियों को निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक सार्वजनिक पूजा पंडाल के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य है। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था पर जोर देते हुए कहा पूजा के दौरान शांति भंग करने वाले शरारती तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। विसर्जन निर्धारित रूट के अनुरूप ही किया जाएगा। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत थाने को दें। 

    बैठक में विभिन्न पंचायतों के मुखिया, सरपंच, वार्ड सदस्य और प्रबुद्ध सामाजिक कार्यकर्ताओं ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। मौके पर उपप्रमुख बबलू कापर, मुखिया प्रतिनिधि दीनबंधु पूर्वे,नथुनी पूर्वे,मुकेश कुमार, मुखिया प्रतिनिधि साधू साफी,श्याम चौधरी, जीबछ हाथी,अनोज कुमार,ओम प्रकाश साह,साजन कुमार,सुधीर पूर्वे,संजय ठाकुर,मो हारुन, मुखिया प्रमोद हाथी, मुखिया विजय कुमार, शैलेंद्र कुमार कर्ण, कमल किशोर पाठक,गोपाल नायक,संतोष राउत, शत्रुघ्न राउत, मनोज झा,जदयू नेता नरेश कुमार मंडल आदि मौजूद थे।

    खबरें और भी